फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Voter list will not get free in pachyat election

इस बार पंचायत चुनाव में मुफ्त नहीं मिलेगी वोटर लिस्ट

Thu, 28 Jan 2021 01:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Voter list will not get free in pachyat election
पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे प्रत्याशियों को वोटर लिस्ट पाने के लिए अब शुल्क चुकाना पड़ेगा।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग ने एसएमएस से ओटीपी प्राप्त कर वेबसाइट से मुफ्त वोटर लिस्ट डाउनलोड करने की सुविधा पर रोक लगा दी है।
इस बार आवेदन पर आयोग स्तर से तय छायाप्रति शुल्क जमा कराने के बाद ही ग्राम पंचायत, ब्लॉक या जिला पंचायत वार्ड की मतदाता सूची मिल सकेगी।
एडीओ पंचायत एसके सिंह ने बताया कि पहले ग्राम पंचायतवार मुफ्त में वोटरलिस्ट डाउनलोड करने का विकल्प आयोग की वेबसाइट पर था।
इस बार एसएमस क्रेडिट पर निर्णय न हो पाने से वेबसाइट पर यह विकल्प नहीं दिया जा सका है। आयोग की वेबसाइट http://sec.up.nic.com पर जाकर एक-एक नाम ही वोटर लिस्ट में देखा जा सकेगा।
सिर्फ सहायक विकास अधिकारी पंचायत को ही सुविधा होगी कि वह अपना पासवर्ड डालकर प्रिंट निकालकर ग्राम पंचायत की वोटर लिस्ट का प्रिंटआउट ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed