फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   voter id card is valid for applying in UPTET

यूपीटीईटी के आवेदकों को राहत, अब ये पहचानपत्र भी आवेदन के लिए मान्य

Fri, 21 Sep 2018 12:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 21 Sep 2018 12:36 PM IST
विज्ञापन
voter id card is valid for applying in UPTET
- फोटो : डेमो
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) के आवेदन में आईडी प्रूफ के तौर पर वोटर आईडी, पासबुक एवं आधार कार्ड का विकल्प दिए जाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने बृहस्पतिवार को सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी का घेराव किया।
विज्ञापन


इसके बाद सचिव ने यूपीटीईटी में डीएल, पैन कार्ड, पासपोर्ट के साथ वोटर आईडी कार्ड को भी प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी। बृहस्पतिवार को कार्यालय पहुंचे बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हंगामा किया। उनका कहना है कि अधिकांश आवेदकों के पास पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस एवं पैन कार्ड नहीं होने से उन्हें टीईटी के आवेदन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का कहना था कि आईडी प्रूफ की इस व्यवस्था से कई हजार अभ्यर्थी आवेदन से वंचित रह जाएंगे। अधिकांश अभ्यर्थियों के पास परीक्षा नियामक की ओर से तय आईडी प्रूफ उपलब्ध नहीं है। इस बारे में सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी का कहना है कि आधार कार्ड नहीं बल्कि वोटर आईडी के विकल्प को शासन की ओर से मंजूरी मिल गई है। इसे शुक्रवार से लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed