{"_id":"5a1d0a2d4f1c1b78548bfc0b","slug":"volvo-buses-running-from-lucknow-to-delhi-has-been-rescheduled","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन निगम की लग्जरी बसों का समय बदला, अब ये है नई टाइमिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन निगम की लग्जरी बसों का समय बदला, अब ये है नई टाइमिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 28 Nov 2017 12:33 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश परिवहन
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने चारबाग से चलने वाली लग्जरी बसों की नई समय-सारिणी सोमवार को जारी कर दी। अब एसी बसों का संचालन सुबह पांच बजे से रात 11:30 बजे तक होगा।
विज्ञापन
मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) एचएस गाबा ने बताया कि मंगलवार से नई समय सारिणी के हिसाब से स्कैनिया, वॉल्वो, जनरथ एवं शताब्दी बसों का संचालन होगा।
नई समय सारिणी ऑनलाइन है। समय सारिणी आलमबाग एवं कौशांबी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को भेज दी गई है।