फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vivek tiwari family met with yogi adityanath

विवेक तिवारी हत्याकांड की नहीं होगी सीबीआई जांच, सीएम ने बच्चों को भी दिए 5-5 लाख

Mon, 01 Oct 2018 08:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 01 Oct 2018 08:46 PM IST
विज्ञापन
vivek tiwari family met with yogi adityanath
cm yogi and kalpana tiwari - फोटो : amar ujala

एपल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी के परिजनों से सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात की। सुबह लगभग 10 बजे विवेक तिवारी के परिजन उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने 5 कालीदास मार्ग स्थित सीएम आवास पहुंचे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने विवेक की पत्नी और चचेरे भाई के साथ-साथ विवेक के बच्चों से भी बात की। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि आर्थिक सहायता के रूप में विवेक की पत्नी को 25 लाख रुपये के अलावा दोनों बच्चों और विवेक की माता को पांच-पांच लाख रुपये और देने की घोषणा की। साथ ही एक आवास देने पर भी विचार किया जा रहा है। विवेक की पत्नी को नगर निगम लखनऊ में नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बच्चों की शिक्षा में भरपूर मदद करने भरोषा दिलाया है।
विज्ञापन


विवेक के परिजनों ने मुख्यमंत्री से मिलने के बाद एसआईटी जांच और सरकार द्वारा इस मामले में अब तक की गई कार्रवाई पर संतुष्टि जाहिर की है। जिसे देखते हुए सरकार अब इसकी सीबीआई जांच नहीं करायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने बताया कि परिजनों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान उक्त मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने को लेकर कोई मांग नहीं की है। इस घटना में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई है।

दोनों आरोपियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है, दोनों को हत्या के आरोप में जेल भेजा जा चुका है। बाकी एसआईटी पूरे प्रकरण में अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। यदि परिवार के लोगों ने इस जांच से असहमति जाहिर की होती तो फिर सरकार सीबीआई जांच की सिफारिश करती। लेकिन परिवार की ओर से ऐसी कोई मांग नहीं की थी।

सीबीआई जांच के लिए वायरल हुआ था कल्पना तिवारी का पत्र

इस मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने के लिए कल्पना तिवारी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। यह पत्र सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ था। यह पत्र मुख्यमंत्री तक पहुंचा या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। लेकिन सोशल मीडिया पर कई न्यूज एजेंसी की ओर से भी इस पत्र को शेयर किया गया है।

देर शाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की परिवार से मुलाकात

vivek tiwari family met with yogi adityanath
परिवार से मुलाकात करते बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय

देर शाम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडेय ने भी पीड़ित परिवार से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान विवेक के ससुर ने कल्पना को ओएसडी स्तर की नौकरी और गोमतीनगर या इंदिरानगर में माकान देने को कहा। महेंद्रनाथ पांडेय ने बीजेपी की ओर से हर संभव मदद का भरोषा दिलाया। 

मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव व मायावती को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि विवेक तिवारी हत्याकांड के दुखद विषय पर सपा अध्यक्ष व बसपा सुप्रीमो को बयानबाजी से बाज आना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार और संगठन दुख की घड़ी में पूरी तरह विवेक तिवारी के परिवारजन के साथ है।
 
उन्होंने कहा कि एक सिपाही के अपराधिक कृत्य के चलते सभी पुलिसकर्मियों को अपराधी नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि मायावती को आत्म परीक्षण करना चाहिए कि उनके शासन में किस प्रकार एनआरएचएम घोटाले के अधिकारी मारे गए थे। उनके एक विधायक ने इंजीनियर मनोज गुप्ता की पीट पीटकर हत्या की थी। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, शलभमणि त्रिपाठी और आलोक अवस्थी भी मौजूद थे।

महेन्द्रनाथ पांडेय ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अखिलेश यादव को अशोभनीय टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। योगी आदित्यनाथ पांच बार सांसद रहे हैं और प्रबल बहुमत सरकार के मुख्यमंत्री है। पांडेय ने कहा कि कहीं ओर खड़ा होता तो अखिलेश के बयान का करारा जवाब देता, लेकिन दुख की घड़ी में भाजपा राजनीति नहीं करती है।

महेन्द्रनाथ पांडेय ने विवेक तिवारी के परिवारजन की मांग को जायज ठहराते हुए कहा कि पत्नी कल्पना और बेटियों को उचित जीवन स्तर और रहन सहन के लिए आवश्यक मदद की जाएगी। पत्नी की नौकरी और बेटियों की देखभाल की उचित व्यवस्था की जाएगी। 

सोनिया गांधी ने कल्पना से की बात, मदद का आश्वासन 

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी देर शाम विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना से टेलीफोन पर बात कर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है। 

भविष्य में भी जरूरत पड़ने पर पार्टी जन उनके साथ खड़े दिखेंगे। दोनों में 2 से 3 मिनट बात हुई। यह बातचीत सोनिया के राजनीतिक प्रतिनिधि केएल शर्मा, राहुल गांधी के प्रतिनिधि धीरज श्रीवास्तव और एमएलसी दीपक सिंह ने पीड़ित परिवार के घर जाकर कराई।

बता दें कि दिल्ली के बहुचर्चित निर्भया बलात्कार कांड में भी राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार की मदद की थी। निर्भया के भाई को पायलट की ट्रेनिंग दिलवाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed