{"_id":"5bb22412867a5501a17656bc","slug":"vivek-family-demanded-osd-level-service-for-kalpana","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवेक के ससुर ने की बेटी को ओएसडी स्तर की नौकरी और गोमतीनगर में घर देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेक के ससुर ने की बेटी को ओएसडी स्तर की नौकरी और गोमतीनगर में घर देने की मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 01 Oct 2018 07:11 PM IST
विज्ञापन
परिवार से मुलाकात करते बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की गोली से मारे गए एपल कंपनी के मैनेजर विवेक तिवारी के परिवार से सोमवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय और महामंत्री अशोक कटारिया ने मुलाकात की।
विज्ञापन
इस दौरान विवेक के ससुर रमेश चंद्र शुक्ला ने बेटी कल्पना को दी जा रही नौकरी को लेकर वरिष्ट नेताओं से नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कल्पना को सरकार की ओर से कम से कम ओएसडी स्तर की नौकरी दी जाए।
विज्ञापन
इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना में घर के बजाए इंदिरानगर या गोमतीनगर में आवास देने की मांग की। पीड़ित परिवार की यह प्रतिक्रिया उन खबरों को लेकर आई है जिनमें कल्पना को लखनऊ नगर निगम में पीआरओ के तौर पर नियुक्ति प्रदान करने की बात कही जा रही थी। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है सरकार केंद्रीय सेवा के तरह कल्पना को नौकरी देने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज रही है। इसके अलावा परिवार ने जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के रवैये और सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह के बयान पर भी नाराजगी व्यक्त की। मुलाकात के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने परिवार को हर संभव मदद का भरोषा दिलाया।