फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vivek and Anil get double golden success

Lucknow News: विवेक और अनिल को दाेहरी स्वर्णिम सफलता

Fri, 22 May 2026 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Vivek and Anil get double golden success
26वीं वाहिनी पीएसी मध्य जोन तैराकी एवं क्रासकंट्री प्रतियोगिता में हिस्सा लेते तैराक

विज्ञापन
लखनऊ। 26वीं वाहिनी पीएसी मध्य जोन तैराकी एवं क्रासकंट्री प्रतियोगिता में दूसरे दिन 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ के खिलाड़ी छाए रहे। 35वीं वाहिनी पीएसी स्थित शहीद भगत सिंह तरणताल में आयोजित की जा रही प्रतियोगिता में 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ के खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण पदक जीत कर टीम को अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचाया।

इस टीम के विवेक सिंह और अनिल सिंह ने व्यक्तिगत स्पर्धाओं में दो-दो स्वर्ण जीते। विवेक सिंह ने 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक और 100 मीटर बटर फ्लाई, अनिल सिंह ने 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक और 800 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक जीते। 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ के राजेंद्र प्रसाद ने टीम के लिए पांचवा स्वर्ण जीता।
विज्ञापन

इसके साथ ही चार गुणे 200 मीटर फ्री स्टाइल और क्रासकंट्री में 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ की टीम चैंपियन बनी और स्वर्ण पदक हासिल किया। मेजबान 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ को आज तीन स्वर्ण पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें भी 35वीं वाहिनी के दिनेश सिंह ने 200 मीटर फ्री स्टाइल और 50 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक हासिल किया। आज की सबसे पहली स्पर्धा तीन मीटर स्प्रिंग डाइविंग में 35वीं वाहिनी के अशोक कुमार सिंह ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। शुक्रवार सुबह क्रासकंट्री का आयोजन होगा।

26वीं वाहिनी पीएसी मध्य जोन तैराकी एवं क्रासकंट्री प्रतियोगिता में हिस्सा लेते तैराक

26वीं वाहिनी पीएसी मध्य जोन तैराकी एवं क्रासकंट्री प्रतियोगिता में हिस्सा लेते तैराक

26वीं वाहिनी पीएसी मध्य जोन तैराकी एवं क्रासकंट्री प्रतियोगिता में हिस्सा लेते तैराक

26वीं वाहिनी पीएसी मध्य जोन तैराकी एवं क्रासकंट्री प्रतियोगिता में हिस्सा लेते तैराक

26वीं वाहिनी पीएसी मध्य जोन तैराकी एवं क्रासकंट्री प्रतियोगिता में हिस्सा लेते तैराक

26वीं वाहिनी पीएसी मध्य जोन तैराकी एवं क्रासकंट्री प्रतियोगिता में हिस्सा लेते तैराक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed