Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Viva-voce for English students to begin on December 7th

Lucknow News: अंग्रेजी के विद्यार्थियों का वायवा सात दिसंबर से

Wed, 18 Nov 2026 02:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Viva-voce for English students to begin on December 7th
लविवि
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के अंग्रेजी एवं आधुनिक यूरोपीय भाषा विभाग में बीए अंग्रेजी सेमेस्टर-पांच (मेजर-1) के विद्यार्थियों की इंटर्नशिप और टर्म पेपर की मौखिकी परीक्षा सात और आठ दिसंबर को होगी। विभागाध्यक्ष प्रो. नाजनीन खान की ओर से जारी सूचना के अनुसार, परीक्षा दोनों दिन सुबह 11 बजे से होगी। सात दिसंबर को रोल नंबर 2410011015002 से 15433 तक के विद्यार्थियों की मौखिकी सुबह 11 से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। रोल नंबर 15450 से 15874 तक के विद्यार्थियों की परीक्षा दोपहर दो से शाम 4:30 बजे तक होगी। आठ दिसंबर को रोल नंबर 15881 से 16260 और 16261 से 16534 तक के विद्यार्थियों के साथ रोल नंबर 2419000000128 से 0188 तक की परीक्षा निर्धारित समयानुसार होगी। शेष व छूट प्राप्त सभी विद्यार्थियों की मौखिकी भी आठ दिसंबर को दोपहर दो से शाम चार बजे तक होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा के समय इंटर्नशिप या टर्म पेपर की दूसरी प्रति साथ लानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed