फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   visitors will have to purchase tickets in janeshwar mishra park

जनेश्वर मिश्र पार्क में लगेगा टिकट, इन्हें मिलेगा मुफ्त में प्रवेश

Fri, 19 Jan 2018 01:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 19 Jan 2018 01:42 PM IST
विज्ञापन
visitors will have to purchase tickets in janeshwar mishra park
जनेश्वर म‌िश्र पार्क - फोटो : amar ujala
जनेश्वर मिश्र पार्क में अगले वित्तीय वर्ष से प्रवेश शुल्क लगाने की तैयारी में जुटे एलडीए ने दिव्यांग, बुजुर्ग और बच्चों की एंट्री मुफ्त रखने का फैसला लिया है। इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इनके अलावा बाकी विजिटर्स को प्रवेश शुल्क चुकाना होगा। पार्क में टिकट बेचने का काम भी निजी एजेंसी करेगी।
विज्ञापन


इसके लिए निविदा प्रक्रिया एलडीए ने शुरू कर दी है। एलडीए के उद्यान अधिकारी और जनेश्वर पार्क के प्रभारी एसपी सिसौदिया ने बताया कि प्रवेश शुल्क के प्रस्ताव को समिति से अनुमोदन कराने का काम फरवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। इससे पहले टिकट बेचने और संसाधन की आपूर्ति करने के लिए एजेंसी की तलाश के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


फरवरी के पहले सप्ताह में एजेंसी का चयन कर लिया जाएगा। कोशिश है कि एक अप्रैल 2018 से पार्क में प्रवेश शुल्क लगा दिया जाए। एसपी सिसौदिया ने बताया कि एलडीए के सहयोग से संचालित लोहिया पार्क और अंबेडकर पार्क में अभी विजिटर्स से 10 रुपये प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क लिया जाता है। जनेश्वर मिश्र पार्क में भी 10 रुपये का टिकट ही लगाए जाने की योजना है
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय अवकाश पर मुफ्त प्रवेश

visitors will have to purchase tickets in janeshwar mishra park
डेमो - फोटो : demo pic
एलडीए ने विजिटर्स के लिए राष्ट्रीय अवकाश पर जनेश्वर मिश्र पार्क में मुफ्त प्रवेश का प्रस्ताव रखा है। गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त), गांधी जयंती (दो अक्तूबर) निशुल्क प्रवेश मिलेगा। वहीं समाजवादी चिंतक जनेश्वर मिश्र की जयंती पांच अगस्त और पुण्यतिथि 22 जनवरी को भी प्रवेश निशुल्क रहेगा।

प्रवेश शुल्क के प्रस्ताव को फाइनल कर लिया गया है। समिति से अनुमोदन के बाद इसे नए वित्तीय वर्ष से लागू करने की योजना है। एजेंसी के चयन के लिए निविदा प्रक्रिया फरवरी के पहले सप्ताह में पूरी हो जाएगी। - एसपी सिसौदिया, उद्यान अधिकारी, एलडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed