फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vision document being prepared for developed UP Opinion taken from students and entrepreneurs in districts

विकसित यूपी के लिए बन रहा विजन डाक्यूमेंट: जिलों में छात्रों-उद्यमियों से ली जाएगी राय; लगाए जा रहे क्यूआर कोड

Tue, 02 Sep 2025 09:33 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 02 Sep 2025 09:33 AM IST
सार

विकसित यूपी के लिए विजन डाक्यूमेंट बनाया जा रहा है। तीन सितंबर को यह मुख्यमंत्री के सामने पेश होगा। सुझाव लेने के लिए गांवों-कस्बों में क्यूआर कोड लगाए जा रहे हैं। आठ सितंबर से जिलों में छात्रों-उद्यमियों से राय ली जाएगी। 

विज्ञापन
Vision document being prepared for developed UP Opinion taken from students and entrepreneurs in districts
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विकसित यूपी के लिए विजन डाक्यूमेंट तैयार किया जा रहा है। बुधवार को इसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने पेश किया जाएगा। इसके साथ ही 8-9 सितंबर से विजन डाक्यूमेंट को लेकर जिलों में जाकर उद्यमियों, छात्रों व आमजनों से राय ली जाएगी। उनके सुझावों पर विचार भी किया जाएगा।

विज्ञापन


विभागीय स्तर पर विजन डाक्यूमेंट तैयार कर लिया गया है। अब जनता से राय के लिए टीमें जिलों का दौरा करेंगी। वहां अलग-अलग क्षेत्र के लोगों से बात की जाएगी। इसके लिए विशेष पोर्टल समर्थ व क्यूआर कोड तैयार किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को इस पोर्टल को भी लांच करेंगे। 
विज्ञापन


प्रमुख सचिव नियोजन आलोक कुमार के मुताबिक सीएम के निर्देश पर गांव, तहसील, कस्बे और शहरों में क्यूआर कोड लगाए जा रहे हैं। इस अभियान की सफलता और सटीक आकलन के लिए पूर्व अधिकारियों, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया गया है। अब तक लगभग 500 लोगों की टीम बन चुकी है जो पूरे प्रदेश में आमजन की राय लेंगे। साथ ही विकसित भारत 2047 और विकसित यूपी को लेकर जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके अलावा समर्थ पोर्टल के जरिए भी कृषि, रोजगार, उद्योग आदि को लेकर कोई भी अपनी राय दे सकेगा। विजन डाक्यूमेंट में विधायकों, मंत्रियों, विभागों और जनता की राय के आधार पर तैयार किया जाएगा। फिर इसे केंद्र में नीति आयोग को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed