{"_id":"6144be598ebc3e9d655ed9ea","slug":"vishwakarma-jayanti-celebrations-akhilesh-said-sp-will-include-the-suggestions-of-vishwakarma-society-in-the-manifesto","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वकर्मा जयंती समारोह : अखिलेश बोले-विश्वकर्मा समाज के सुझावों को घोषणापत्र में शामिल करेगी सपा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वकर्मा जयंती समारोह : अखिलेश बोले-विश्वकर्मा समाज के सुझावों को घोषणापत्र में शामिल करेगी सपा
Fri, 17 Sep 2021 09:42 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:42 PM IST
सार
अखिलेश बोले कि भाजपा की सरकार में उत्तर प्रदेश में बड़े उद्योगपति बुलाकर 4 लाख करोड़ के एमओयू साइन कराए पर जमीन पर कोई उद्योग नहीं लगा। भाजपा ने अपने वादे पूरे नहीं किए।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि उप्र में चुनाव होने वाले हैं और इसके मद्देनजर विश्वकर्मा समाज की ओर से जो भी सुझाव आएंगे, सपा उन्हें अपने घोषणा पत्र में स्थान देगी। अखिलेश शुक्रवार को विश्वकर्मा जयंती पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
सपा प्रदेश मुख्यालय पर अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के तत्वावधान में विश्वकर्मा जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के राज में विश्वकर्मा समाज समेत सभी वर्गों के लोग अपमानित हुए हैं। चुनाव में भाजपा के भ्रम , झूठ व षडयंत्र से सावधान रहना है। कहा कि सपा सरकार आएगी तो 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाएगा। गोमती नदी के किनारे भव्य विश्वकर्मा मंदिर की स्थापना होगी।
विज्ञापन
अखिलेश बोले कि भाजपा की सरकार में उत्तर प्रदेश में बड़े उद्योगपति बुलाकर 4 लाख करोड़ के एमओयू साइन कराए पर जमीन पर कोई उद्योग नहीं लगा। भाजपा ने अपने वादे पूरे नहीं किए। छोटे व्यापारी, बुनकर बेकार हो गए। भाजपा पिछड़ों, गरीबों, दलितों का हक छीनना चाहती है। आरक्षण समाप्त करने की साजिशें हो रही हैं। पीएम को अलीगढ़ का ताला याद रहा पर यह याद नहीं रहा कि कितनी कंपनियों में ताला लग गया और कितने नौजवान बेरोजगार हो गए हैं। इस मौके पर समारोह संयोजक राम आसरे विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, राजेन्द्र चौधरी, ओम प्रकाश सिंह, लीलावती कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बीमा योजना का लाभ देने की मांग की
अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अतिवृष्टि से जन-धन का बड़ा नुकसान हुआ है। हजारों एकड़ क्षेत्र जलमग्न हो गए है। किसानों की खड़ी फसल डूब गई है। धान, गन्ना, मक्का, केला, उड़द, बाजरा आदि फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। जलमग्न इलाकों से पानी निकालने का भी प्रबंध तक नहीं हो पा रहा है। जिन किसानों की फसल का नुकसान हुआ है उनको आपदा फसल बीमा के अंतर्गत मदद दी जानी चाहिए। कृषि दुर्घटना बीमा योजना में प्रीमियम का कितना भुगतान किया जा रहा है सरकार यह भी स्पष्ट करे।