{"_id":"6b0c8f45efe921fa1e001cc6","slug":"increasing-use-of-mathematics-in-medicine-and-technology-lucknow-news-c-13-1-lko1028-2030747-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चिकित्सा और तकनीक में बढ़ रहा गणित का उपयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चिकित्सा और तकनीक में बढ़ रहा गणित का उपयोग
विज्ञापन
समापन समारोह में मौजूद भारत गणित परिषद के पदािधकारी आैर युवा वैज्ञानिक। -अमर उजाला
लखनऊ। गणित के पारंपरिक सिद्धांतों से आगे बढ़कर अब शोधार्थी तकनीक, चिकित्सा और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान तलाश रहे हैं। इन क्षेत्रों में गणित का उपयोग बढ़ रहा है। इसका ताजा उदाहरण हैं आईआईटी पटना की अंकिता यादव और लखनऊ विश्वविद्यालय की सोनम यादव के शोध। अंकिता ने वेवलेट तकनीक से ब्रेन ट्यूमर पर और सोनम ने लैटिस मॉड्यूल से ई-वोटिंग पर शोध किया है। लखनऊ विवि में आयोजित भारत गणित परिषद के 73वें वार्षिक सम्मेलन के समापन अवसर पर दोनों को सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र प्रस्तुति के लिए युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
भारत गणित परिषद का 73वां वार्षिक सम्मेलन रविवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के गणित एवं खगोल विज्ञान विभाग में संपन्न हुआ। तीन दिवसीय सम्मेलन के दौरान गणितीय विश्लेषण, अनुप्रयुक्त गणित और शोध की नई संभावनाओं पर चर्चा हुई। समापन समारोह में शोधार्थियों की प्रस्तुतियों को विशेष महत्व दिया गया। आईआईटी पटना की अंकिता यादव ने अपने शोध पत्र ‘एन एफिशिएंट टू-डाइमेंशनल हायर-ऑर्डर हार वेवलेट कोलोकेशन फ्रेमवर्क फॉर ब्रेन ट्यूमर ग्रोथ डायनामिक्स’ के लिए पुरस्कार प्राप्त किया। उनका शोध गणितीय मॉडल और वेवलेट तकनीक के माध्यम से ब्रेन ट्यूमर के विकास की गतिशीलता को समझने से संबंधित है। यह गणितीय विधियों के चिकित्सा क्षेत्र में उपयोग की संभावनाओं को रेखांकित करता है। वेवलेट गणित की एक ऐसी तकनीक है जिसका इस्तेमाल किसी जटिल डाटा या सिग्नल को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर विश्लेषण के लिए किया जाता है।
वहीं, लखनऊ विवि की सोनम यादव को ‘ए डिसेंट्रलाइज्ड ई-वोटिंग आर्किटेक्चर बेस्ड ऑन मॉड्यूल लैटिस’ विषय पर शोध पत्र के लिए सम्मानित किया गया। उनका शोध मॉड्यूल लैटिस मॉड्यूल आधारित विकेंद्रीकृत इलेक्ट्रॉनिक मतदान प्रणाली की संरचना पर केंद्रित है। यह डिजिटल मतदान व्यवस्था में गणितीय संरचनाओं के उपयोग की संभावना प्रस्तुत करता है। लैटिस गणित की ऐसी जटिल संरचना है जिसमें बिंदुओं व संख्याओं के बीच विशेष गणितीय संबंध होते हैं। प्रो. यूसी डे की अध्यक्षता वाले विशेषज्ञ पैनल ने यह पुरस्कार दोनों छात्राओं को दिया। पैनल में प्रो. सत्यदेव, प्रो. राजेंद्र प्रसाद और प्रो. एके वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
शोध और नवाचार के लिए गणित परिषद को मिला नया नेतृत्व
सम्मेलन के दौरान परिषद की वार्षिक आम सभा में वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। पूर्व आईएमएस अध्यक्ष प्रो. एसएस खरे को परिषद का अध्यक्ष चुना गया। लखनऊ के प्रो. पंकज माथुर महासचिव और प्रो. श्याम किशोर संयुक्त सचिव निर्वाचित हुए। परिषद के उपाध्यक्ष के रूप में प्रो. सुधीर श्रीवास्तव (गोरखपुर) और प्रो. सत्यदेव (प्रयागराज) चुने गए। डॉ. निधि पंड्या को कोषाध्यक्ष, प्रो. राजेंद्र प्रसाद को संपादक और डॉ. स्वर्णिमा बहादुर को संपादकीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई। प्रो. रेखा श्रीवास्तव पुस्तकालयाध्यक्ष और डॉ. आनंद बल्लभ जोशी संयुक्त पुस्तकालयाध्यक्ष निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी में प्रो. कमला डी. सिंह, प्रो. आरके सिंह, प्रो. मंजुल गुप्ता (आईआईटी कानपुर), प्रो. एनवीसी शुक्ला, प्रो. पूनम शर्मा, प्रो. अहमद अली, प्रो. पंकज श्रीवास्तव और प्रो. अनुपमा रस्तोगी सदस्य बनाए गए।