Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fitness message in cycle rally

Lucknow News: सशस्त्र सीमा बल की साइकिल रैली में फिटनेस का संदेश

Mon, 30 Nov 2026 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Fitness message in cycle rally
सशस्त्र सीमा बल की साइकिल रैली में फिटनेस का संदेश
लखनऊ। सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल की ओर से रविवार को जी-20 रोड पर साइकिल रैली निकाली गई। रैली के जरिए फिट इंडिया मूवमेंट के तहत स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया गया। महानिरीक्षक मीनू चौधरी के दिशानिर्देशन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। उपमहानिरीक्षक राजेश ठाकुर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सीमांत मुख्यालय, चतुर्थ वाहिनी के अधिकारियों व जवानों ने रैली में हिस्सा लिया। अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों और युवाओं में शारीरिक फिटनेस को प्रोत्साहित करना है। इससे नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूकता विकसित होती है। साइकिलिंग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान भारत के ओलंपिक सपने के प्रति जन-जागरूकता भी बढ़ाई गई। देश में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने पर विशेष बल दिया गया। यह रैली उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम ने स्वस्थ जीवनशैली के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed