{"_id":"64d93dd2b1a9e8ce9007e728","slug":"vishnu-caught-from-dhanbad-arrest-shown-from-barauli-crossing-lucknow-news-c-13-lko1064-374576-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: धनबाद से पकड़ा गया विष्णु, गिरफ्तारी बरौली क्रॉसिंग से दिखाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: धनबाद से पकड़ा गया विष्णु, गिरफ्तारी बरौली क्रॉसिंग से दिखाई
विज्ञापन
लखनऊ। सुष्मिता राउत की लाश मिलने के कुछ ही देर बाद पुलिस को पता चल गया था कि उसके साथ विष्णु द्विवेदी था। वह शव छोड़कर फरार हो गया था।
उसकी लोकेशन शुक्रवार तड़के धनबाद में मिली थी। लखनऊ पुलिस के इनपुट पर धनबाद स्टेशन के रेलवे सुरक्षा बल ने उसे दबोच कर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर दी थी।
इसके बाद शनिवार को उसे लखनऊ लाया गया। हैरानी इस बात की है कि पीजीआई पुलिस ने विष्णु की गिरफ्तारी पीजीआई क्षेत्र के बरौली क्रॉसिंग के पास से करने का दावा किया। सवाल ये है कि आखिर गिरफ्तारी के स्थान में खेल क्यों किया गया।
साढ़े तीन लाख कैश और जेवरात कहां?
धनबाद स्टेशन के रेलवे सुरक्षा बल ने जब प्रेसवार्ता की थी तो बताया था कि विष्णु के पास से तीन लाख नकदी व जेवरात मिले हैं। अब जब पीजीआई पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा तो कैश और जेवरात का कोई जिक्र नहीं है। आखिर ऐसा क्यों? कैश और जेवरात कहां गए? जानकारी के मुताबिक कुछ नकदी और जेवरात सुष्मिता के थे, जिसको आरोपी लूट ले गया था।
आरोपी अपनी बात पर कायम
आरोपी शुरू से ही एक ही बात पर कायम हैं। वह दावा कर रहे हैं कि विवाद हुआ था, लेकिन उन्होंने सुष्मिता की हत्या नहीं की। उसने कमरे में जाकर फांसी लगा ली थी। डर गए थे इसलिए शव छोड़कर भाग निकले थे। हालांकि, पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई। सूत्रों के मुताबिक पुलिस विवेचना के दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर एक्सपर्ट की राय भी लेगी।
विज्ञापन
डेटिंग एप से हुई थी मुलाकात
पुलिस के मुताबिक, सुष्मिता पिछले एक साल से विष्णु के संपर्क में थी। दोनों की दोस्ती एक डेटिंग एप के जरिये हुई थी। सुष्मिता पहले भी लखनऊ आ चुकी थी। दोनों की साथ में तमाम फोटो आदि मिली हैं। जांच में सामने आया कि विष्णु शादीशुदा तो है ही। सुष्मिता के अलावा भी उसकी एक और प्रेमिका है।