फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   VIP treatment for the lions of safari.

वीआईपी से कम नहीं है अखिलेश के बब्बर शेर

Mon, 27 Oct 2014 08:29 AM IST
आशुतोष/अमर उजाला, लखनऊ
आशुतोष/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 27 Oct 2014 08:29 AM IST
विज्ञापन
VIP treatment for the lions of safari.

मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट इटावा लॉयन सफारी में बीमार चल रहे बब्बर शेरों नर विष्णु व मादा लक्ष्मी का वीआईपी ट्रीटमेंट किया जा रहा है।

विज्ञापन


देश के आधा दर्जन चिकित्सकों के अलावा यूरोप के भी तमाम विशेषज्ञ चिकित्सकों से राय मशविरा लिया जा रहा है। रविवार रात वन विभाग के प्रवक्ता ने इलाज की ताजा स्थिति के बारे में बुलेटिन जारी किया है।
विज्ञापन


सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पिछले लगभग एक महीने से बीमार चल रहे बब्बर शेरों विष्णु व लक्ष्मी के इलाज के लिए देश विदेश के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों और प्रजनन केन्द्रों के विशेषज्ञों की सलाह ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय-समय पर आईवीआरबाई बरेली, वेटरनरी कालेज मथुरा, शकरबाग जूनागढ़ जू के चिकित्सक और बियर रेस्क्यू सेंटर आगरा के विशेषज्ञ अपनी सेवाएं दे रहे हैं। लखनऊ और कानपुर जू के विशेषज्ञ चिकित्सक भी इलाज कर रहे हैं।

सीएम ने भी लिया हालचाल

VIP treatment for the lions of safari.

इसके अलावा जू सोसाइटी लंदन के जान क्रैकनल से भी विशेषज्ञ सलाह ली जा रही है। बार्न फ्री फाउंडेशन यूके से भी सलाह मशविरा किया जा रहा है।पशु चिकित्सकों की एक टीम लगातार नजर रख रही है।

मालूम हो कि संक्रमण के चलते बब्बर शेरों नर विष्णु व मादा लक्ष्मी को लकवा मार गया है। दोनों लगभग तीन हफ्तों से चलने फिरने की क्षमता खो चुके हैं।

संक्रमण से कमजोर हो चुके शेरों के इलाज के लिए विभाग ने तत्काल लगभग आधा दर्जन वन्यजीव चिकित्सकों को उतारा।

सूत्रों की मानें तो बीमारी के चलते शेरों ने अपना काफी वजन खोया है। बीते दिनों सीएम अखिलेश ने भी सफारी का दौरा कर शेरों का हालचाल लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed