फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vip numbers price to be hike from july

गाड़ी के लिए वीआईपी नंबर चाहते हैं तो जरूर पढ़े यह खबर

Tue, 07 Jun 2016 01:39 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Tue, 07 Jun 2016 01:39 PM IST
विज्ञापन
vip numbers price to be hike from july
वीआईपी नंबर - फोटो : demo pic

प्रदेश में अगले महीने से वाहनों के वीआईपी नंबर पाना काफी खर्चीला होगा। जुलाई से जिसकी ‘ऊंची बोली’ उसका वीआईपी नंबर की व्यवस्था लागू होने जा रही है।

विज्ञापन


इसके तहत चुनिंदा वीआईपी नंबरों की बोली लगाने के लिए सात दिन तक वेबसाइट खुली रहेगी और सबसे ज्यादा ऊंची बोली लगाने वाले को ही वीआईपी नंबर अलॉट किया जाएगा।
विज्ञापन


जिन वीआईपी नंबरों के लिए कम से कम तीन बोलियां नहीं मिलेंगी, उनकी तीन दिन तक दोबारा बोली लगवाई जाएगी। वाहन स्वामियों को सबसे पहले ऑनलाइन बुकिंग के जरिये वीआईपी नंबर हासिल करने की सुविधा जून तक ही मिल सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन विभाग ने पंजाब व हरियाणा की तर्ज पर वीआईपी नंबरों को ऊंचे दामों पर बेच कर अधिक कमाई करने के लिए सोमवार से नीलामी सॉफ्टवेयर को बनवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सॉफ्टवेयर बनने में 15 से 20 दिन लगेंगे। इसके बाद ट्रायल होगा जिसमें सब कुछ दुरुस्त पाए जाने पर लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी, गोरखपुर, झांसी, बरेली, मेरठ महानगरों सहित सभी जिलों के परिवहन अफसरों को वीआईपी वाहन नंबरों की नीलामी करने के आदेश दे दिए जाएंगे। 

नंबर की नीलामी की अधिसूचना हो चुकी है जारी

vip numbers price to be hike from july

वीआईपी नंबर के लिए बोली लगाने से पहले वाहन स्वामी को संभागीय परिवहन कार्यालय में पंजीयन कराना होगा। यानी नए वाहन का पंजीयन शुल्क जमा होने के बाद वाहन स्वामी को आईडी मिलेगी, जिसके जरिये वे वेबसाइट पर वीआईपी नंबर की  बोली लगा पाएंगे। 

परिवहन विभाग के वीआईपी नंबर वर्तमान में 15,000, 7,500, 6,000, 3,000 रुपये में सबसे पहले ऑनलाइन बुक करने वाले को हासिल हो जाते हैं।

15 हजार रुपये में 1 से 9, 11, 22,33, 44 आदि और 786 जैसे नंबर मिलते हैं। नीलामी की प्रक्रिया शुरू होते ही मनचाहा नंबर हासिल करने के लिए लाखों रुपये चुकाने पड़ सकते हैं। 

वीआईपी नंबर की नीलामी की अधिसूचना जारी हो चुकी है। 30 दिन के भीतर ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया शुरू करने के लिए सॉफ्टवेयर बनाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed