Violence in UP: टकराव और पथराव पर मुख्यमंत्री योगी सख्त, अब तक 136 उपद्रवी गिरफ्तार, आज भी एक्शन में रहेगा प्रशासन
पूरे मामले में अबतक पुलिस ने 136 लोगों की गिरफ़्तारी की है। यही नहीं पूरे मामले को लेकर एसीएस (गृह), कार्यवाहक डीजीपी, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर को मामले पर पैनी नजर रखने की निर्देश जारी किए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुईं हिंसक घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अपने सरकारी आवास पर हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने अपराधियों एवं शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के शांतिप्रिय माहौल को जो भी खराब करने को कोशिश करे प्रशासन उस के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे। लिहाजा, प्रशासन आज भी एक्शन में रहेगा और धर-पकड़ की कार्रवाई जारी रहेगी।
पूरे मामले में अबतक पुलिस ने 136 लोगों की गिरफ़्तारी की है। यही नहीं पूरे मामले को लेकर एसीएस (गृह), कार्यवाहक डीजीपी, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर को मामले पर पैनी नजर रखने की निर्देश जारी किए गए हैं।
शुक्रवार को हुई इन घटनाओं में पुलिस ने सहारनपुर से 45, प्रयागराज से 37, हाथरस से 20, मुरादाबाद से सात, फिरोजाबाद से चार और अंबेडकरनगर से 23 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया है।
उधर मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी लोक भवन से और कार्यवाहक डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान व एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार पुलिस मुख्यालय से प्रयागराज समेत अन्य शहरों की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने भी जिलों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट मांगी है।Uttar Pradesh | A total of 136 accused have been arrested till now in the wake of protests in the state today; 45 from Saharanpur, 37 from Prayagraj, 20 from Hathras, 7 from Moradabad, 4 from Ferozabad, & 23 from Ambedkarnagar: ADG Law & Order Prashant Kumar https://t.co/ISFWYEZexq
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 10, 2022
एडीजी कानून-व्यवस्था ने बताया कि जुमे के नमाज के बाद बाहर निकले कुछ लोग प्रयागराज के अटाला इलाके में भाजपा से निलंबित नेता नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पथराव किया और आगजनी करके माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया है। इन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। एडीजी ने कहा कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि शाम 7.30 बजे तक कुल 109 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें सबसे अधिक 38 लोगों को सहारनपुर में गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा प्रयागराज में 15, हाथरस में 24, मुरादाबाद में 07, फिरोजाबाद में 02, और अंबेडकर नगर में 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
बेवजह सड़कों पर न घूमें युवा: अवनीश अवस्थी
उधर अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने शांति-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनता से संयम बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि प्रयागराज में अराजक तत्वो ने अशांति पैदा करने की कोशिश की है। पुलिस प्रशासन ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें भगा दिया है। एसीएस होम ने युवाओं से बेवजह सड़कों पर न निकलने की भी अपील की है। उन्होंने बताया कि पुलिस, प्रशासन, मजिस्ट्रेट और सीओ के अलावा गश्त के लिए भारी संख्या पुलिस बल तैनात किया।
बख्शे नहीं जाएंगे उपद्रवी: डीजीपी
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि जिन लोगों ने प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश की है, उन्हें नहीं बख्शा जाएगा। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी ने बताया कि प्रयागराज के अलावा सहारनपुर, फिरोजाबाद, मुरादाबाद समेत कुछ अन्य स्थानों पर नमाज के बाद कुछ लोगों ने एकत्र होकर शांति-व्यवस्था बिगाड़ने के प्रयास किया था, लेकिन पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुए उन पर सख्ती की और माहौल शांत करा दिया।