{"_id":"5fe83899fff9805947453b77","slug":"vinod-mishra-resigned-from-congress-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी कांग्रेस को झटका, पूर्व महासचिव विनोद मिश्रा का पार्टी से इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी कांग्रेस को झटका, पूर्व महासचिव विनोद मिश्रा का पार्टी से इस्तीफा
Sun, 27 Dec 2020 01:02 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 27 Dec 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव पंडित विनोद मिश्रा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को भेजे अपने त्यागपत्र में विनोद मिश्रा ने कहा है, आज बहुत दुखी होकर कांग्रेस से इस्तीफा दे रहा हूं।
विज्ञापन
कांग्रेस अपनी नीतियों और स्थापित परंपरा से भटक गई है। पार्टी में लगातार कार्यकर्ताओं का अपमान हो रहा है। इसकी वजह सिर्फ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा को कानूनी शिकंजे में फंसने से बचाना है।
विज्ञापन
उनका आरोप है कि इसके लिए कांग्रेस, मोदी सरकार की गोद में बैठ गई है। विनोद मिश्रा, निर्मल खत्री की अध्यक्षता काल में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव के साथ ही प्रभारी संगठन भी रहे हैं। उनका छोड़कर जाना कांग्रेस के लिए झटका माना जा रहा है।
विज्ञापन