फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vinay murder case: Press conference demanding CBI probe, one crore compensation and government job

विनय श्रीवास्तव हत्याकांड: कायस्थ महासभा ने मामले की सीबीआई जांच, एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग की

Wed, 06 Sep 2023 08:57 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 06 Sep 2023 08:57 PM IST
सार

विनय श्रीवास्तव हत्याकांड के संबंध में बुधवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान मृतक के बड़े भाई विकास श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। संगठन के पदाधिकारियों और विकास ने पुलिस के खुलासे पर असंतुष्टि जाहिर की।

विज्ञापन
Vinay murder case: Press conference demanding CBI probe, one crore compensation and government job
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा और विकास श्रीवास्तव ने की प्रेस वार्ता - फोटो : amar ujala

विस्तार

विनय श्रीवास्तव हत्याकांड के संबंध में बुधवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान मृतक के बड़े भाई विकास श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। संगठन के पदाधिकारियों और विकास ने पुलिस के खुलासे पर असंतुष्टि जाहिर की। उनका कहना था कि मामले की सीबीआई जांच हो। जिससे एक एक तथ्य सामने आ सके और वारदात को अंजाम देने वाले सभी आरोपी जेल पहुंचे।

विज्ञापन


संगठन के अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव ने कहा कि पीड़ित परिवार को सरकार एक करोड़ का मुआवजा दे। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी। विकास ने कहा कि भाई की हत्या के बाद से वह और उनका पूरा परिवार सदमे में है। वह बस इतना चाहते हैं, उस रात घटनास्थल पर जो भी हुआ उसका पूरा सच सामने आए। पुलिस सारे सुबूत रखे। विकास ने कहा कि उनको पुलिस पर भरोसा है। उम्मीद है कि निष्पक्ष जांच होगी। हालांकि वह चाहते हैं कि प्रकरण की जांच सीबीआई करे। विकास ने बताया कि उनको सीबीआई अधिक विश्वास है। अगर जांच सीबीआई करती है तो निश्चित ही न्याय मिलेगा।
विज्ञापन


दोषी बचे नहीं और निर्दोष फंसे न
सपा प्रतिनिधिमण्डल विनय श्रीवास्तव के फरीदीपुर घर पहुंच घटना से सम्बंधित जानकारी ली। प्रदेश उपाध्यक्ष सी.एल. वर्मा , सपा प्रवक्ता दीपक रंजन श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार विनय हत्या कांड की केंद्रीय एजेंसी से जांच पड़ताल करा कर्रवाई कराए अन्य कोई भी निर्दोष लोगो को न फंसायें ताकि मृतक परिवार को न्याय मिल सके इसके अलावा मृतक परिवार को सरकार उचित मुआवजा दे । इस मौके पर सोनू कनौजिया,जिला अध्यक्ष जयसिंह जयंत सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed