{"_id":"5e202efb8ebc3e4aff74057f","slug":"vinay-katiyar-says-ram-temple-construction-will-start-after-the-formation-of-trust","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनय कटियार बोले, ट्रस्ट बनने के साथ ही शुरू हो जाएगा राम मंदिर निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विनय कटियार बोले, ट्रस्ट बनने के साथ ही शुरू हो जाएगा राम मंदिर निर्माण
Thu, 16 Jan 2020 03:08 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 16 Jan 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता विनय कटियार ने कहा कि जल्द ही ट्रस्ट बनने के साथ ही राम मंदिर का निर्माण शुरू कराया जाएगा। वह शहर के कंपनीबाग निवासी भाजपा नेता रामसजीवन वर्मा के आवास पर आयोजित एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे।
विज्ञापन
विनय कटियार ने कहा कि जनता बहुत शांति से रह रही है और उसे उम्मीद है कि अब राम मंदिर का निर्माण जल्द ही होना है। उन्होंने सीएए के मामले को लेकर कहा कि कांग्रेसी सिर्फ शोर मचा रहे हैं। किसी भी मुसलमान को इस देश से बाहर निकालने काम नहीं किया जा रहा है। ये कानून नागरिकता देने के लिए है, किसी की नागरिकता लेने के लिए नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रोहिंग्या मुसलमानों को देश छोड़कर जाना ही होगा, हम उन्हें यहां नहीं रख सकते हैं। इस मौके पर सुधीर कुमार सिंह सिद्धू, हर्षित वर्मा, अनिल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन