फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Villages in Samesi are in darkness due to not replacing broken poles

Lucknow News: समेसी में टूटे पोल न बदलने से गांवों में अंधेरा

Fri, 06 Jun 2025 02:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Villages in Samesi are in darkness due to not replacing broken poles
लखनऊ। आंधी और पानी के चलते गत बुधवार को सिसेंडी क्षेत्र में सात पोल टूटने के कारण कई गांवों के उपभोक्ताओं का 30 घंटे के बाद भी बिजली संकट दूर नहीं हो सका। दरअसल, स्टोर से पोल गांव पहुंचने में समय लग गया जिससे बिजली चालू नहीं हो सकी। हालांकि, अब शुक्रवार को टूटे पोल को बदलकर गांव की बिजली को चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

सिसेंडी के उपभोक्ताओं ने बताया कि मीरखनगर फीडर की हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने के कारण पोल टूट गए थे। इससे लालताखेड़ा , नंदौली गांव की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। वहीं, समेसी फीडर के हाईटेंशन लाइन के तीन पोल भी नहीं बदले जा सके। इसी प्रकार बहरौली फीडर मे सिंघई का पुरवा में आधे गांव की बिजली चालू नही हो सकी। उपखंड अधिकारी अमित पोपले ने बताया कि शुक्रवार को टूटे पोल बदले जाएंगे
विज्ञापन

बिजली की होती रही आवाजाही
बृहस्पतिवार को सीतापुर रोड, त्रिवेणीनगर, अहिबरनपुर, निरालानगर, महानगर, अकबरनगर, विकासनगर, टेढ़ी पुलिया, जानकीपुरम, इंदिरानगर, चिनहट में दोपहर से रात तक बिजली की आवाजाही लगी रही। यही सिलसिला चौक, बालागंज, यासीनगंज, दुबग्गा, राजाजीपुरम, तालकटोरा, आलमबाग, वृंदावन एवं आशियाना कॉलोनी में भी देर रात तक सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed