{"_id":"690e5af9a416af84990c36bb","slug":"villagers-stage-sit-in-protest-against-construction-of-elevated-road-lucknow-news-c-13-knp1050-1460574-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ग्रामीणों का एलिवेटेड रोड निर्माण के विरोध में धरना, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ग्रामीणों का एलिवेटेड रोड निर्माण के विरोध में धरना, प्रदर्शन
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्रामीण।
सरोजनीनगर। पीएनसी कंपनी द्वारा लखनऊ-कानपुर एलिवेटेड रोड निर्माण के कारण आवागमन बाधित होने से बंथरा के शिवपुरा गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह काम रुकवाकर धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि एलिवेटेड रोड पर चढ़ने और उतरने के लिए बनाई जा रही रैंपनुमा सड़कों से लगभग 40 घरों का रास्ता बंद हो रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी हो रही है।
शिव शक्ति नगर वार्ड संख्या 14 में रैंप निर्माण कार्य चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने रास्ता बनाने के लिए कई बार पीएनसी कंपनी से गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सूचना मिलने पर बंथरा थाना प्रभारी राणा राजेश सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और कंपनी के अधिकारियों व ग्रामीणों के बीच वार्ता कराई। लगभग डेढ़ घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद, पीएनसी कंपनी के अधिकारी जीवट साहू ने ग्रामीणों को वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया, लेकिन चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही रास्ता नहीं बनाया गया, तो वे दोबारा आंदोलन शुरू कर देंगे।