{"_id":"5fc373638ebc3e9b8268cf46","slug":"villagers-made-ruckus-for-doing-construction-near-ambedkar-statue-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"अम्बेडकर की मूर्ति के ऊपर छतरी लगाने को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, कोतवाली का घेराव किया, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अम्बेडकर की मूर्ति के ऊपर छतरी लगाने को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, कोतवाली का घेराव किया, केस दर्ज
Sun, 29 Nov 2020 03:39 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 29 Nov 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी के शहर इलाके के असेनी गांव में रविवार को बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के जीर्णोद्घार को लेकर ग्रामीण और पुलिस आमने सामने आ गए।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि ग्रामीण गांव में लगी अंबेडकर की मूर्ति के ऊपर छतरी लगाकर आसपास साफ-सफाई का काम करना चाहते थे लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस और कुछ अराजक तत्वों ने गांव की महिला से छेड़खानी की और कई लोगों को पकड़कर कोतवाली ले आए हैं। गांव की महिलाओं ने इसी के विरोध में कोतवाली का घेराव किया और घंटों जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे दलित चिंतक सुरेश पांडेय ने बताया कि 25 साल पहले गांव में ही अंबेडकर की मूर्ति लगाई गई थी। गांव वाले मूर्ति के ऊपर छतरी बनाना चाहते थे। उन्होंने कहा कि नई मूर्ति लगाने के लिए इजाजत लेने की जरूरत होती है लेकिन छतरी के लिए इजाजत की जरूरत नहीं होती।
गांव में प्रधानी की राजनीति को लेकर मूर्ति के बहाने इस तरह की कार्रवाई कराई गई है। इस मामले में लेखपाल की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।