फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Villagers held him hostage and beat him for demanding Rs 4,000 to install a smart meter.

Lucknow News: स्मार्ट मीटर लगाने के लिए मांगे 4000 रुपये, ग्रामीणों ने बंधक बनाकर पीटा

Fri, 20 Feb 2026 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Villagers held him hostage and beat him for demanding Rs 4,000 to install a smart meter.
बंधक कर्मचारियों को छुड़ाने पहुंची पुलिस टीम।  - फोटो : संवाद
बीकेटी/लखनऊ। इटौंजा के लुधौली गांव में बृहस्पतिवार को स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर 4000-4000 रुपये की उगाही करने की कोशिश पर ग्रामीण उग्र हो गए। ग्रामीणों ने मीटर लगाने वाली पूरी टीम को बंधक बना लिया और पीटा। पुलिस ने गांव पहुंचकर उगाही के आरोप में 11 लोगों को हिरासत में लिया है। मीटर बदलने का ठेका लेने वाली कंपनी को उगाही करने वालों कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



लुधौली गांव के नितिन मिश्र, फिरोज, शोभित कुमार, लाल मोहम्मद, अंकित, गोविंद, राज कुमार, विकास कुमार, करन कुमार, सुभाष का आरोप है कि टीम सुबह घरों में लगे पुराने मीटरों को हटाकर नए स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची थी। टीम के लोगों ने ग्रामीणों से मीटर की कीमत व लगाने के लिए 4000-4000 रुपये जमा करने के लिए कहा। ग्रामीणों को पहले से मालूम था कि मीटर निशुल्क ही बदले जा रहे हैं। इस पर ग्रामीणों और टीम के बीच विवाद होने लगा। गांव के अन्य लोग भी एकत्र हो गए और टीम के 11 लोगों को बंधक बनाकर मीटर सहित सभी उपकरण अपने कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन




आरोप है कि कुछ ग्रामीणों ने एक-दो लोगों को पीट भी दिया। गांव में ठेकेदार के लोगों को बंधक बनाए जाने की सूचना पुलिस तक पहुंची। पुलिस टीम ने पहुंचकर सभी 11 लोगों को अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। उधर, मीटर इकाई के एक्सईएन सुबोध कुमार झा ने बताया कि इंटेली स्मार्ट कंपनी ने मीटर बदलने का ठेका लिया है। कंपनी को उगाही के आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। कंपनी एफआईआर नहीं कराएगी तो इंटेली स्मार्ट कंपनी पर विभाग एफआईआर कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंधक कर्मचारियों को छुड़ाने पहुंची पुलिस टीम। 

बंधक कर्मचारियों को छुड़ाने पहुंची पुलिस टीम। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed