फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Villagers beat a goon in a village of Sadarpur Thana in Sitapur.

Sitapur: ग्रामीणों ने बदमाश को लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला, मौके पर ही हो गई मौत

Sat, 28 Oct 2023 02:59 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 28 Oct 2023 02:59 PM IST
सार

सीतापुर जिले के सदरपुर थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने घर में घुसे एक चोर को लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Villagers beat a goon in a village of Sadarpur Thana in Sitapur.
मृतक बदमाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतापुर जिले के सदरपुर थाना इलाके क्षेत्र के एक गांव में चोरी करने घुसे बदमाश को ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार डाला। इस दौरान उसके साथी मौके से फरार हो गए। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


क्षेत्र के राई बसूदहा गांव निवासी रामलखन शुक्रवार देर रात अपने घर के सदस्यों के साथ सो रहे थे। इसी बीच उन्हें घर के पिछले हिस्से में कुछ खटपट की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जागे रामलखन ने तीन बदमाशों को घर मे देखा। यह देखकर उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। रामलखन की आवाज सुनकर उनके घर के बाहर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। उन्होंने बदमाशों को ललकारा तो वह सभी भागने लगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लघुशंका करते समय अस्पताल संचालक पर जानलेवा हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग कर किया घायल, देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शरद पूर्णिमा आज: चांद की 16 कलाओं पर चंद्र ग्रहण का साया, जानें- कब से कब तक बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट


उसमें से एक मूल रूप से बाराबंकी व हाल पता थाना रेउसा के छेनी भदमरा निवासी रामलाल (42 ) को ग्रामीणों ने घेर लिया। उनके अन्य तीन साथी मौके से भाग गए। ग्रामीणों ने रामलाल को लाठी डंडे और घूसों से जमकर पीटा। उसे गंभीर चोटें आईं। इससे मौके पर ही रामलाल की मौत हो गई। मौके पर सीओ, एसओ, क्राइम ब्रांच, एसओजी और फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

तीन बदमाशों की हुई पहचान: पुलिस सूत्रों की मानें तो रामलखन के घर मे घुसे चार में से तीन बदमाशों का पता चल गया है। इसमें रामलाल मूल रूप से बाराबंकी के फतेहपुर स्थित क्योटली का निवासी है। वहीं, दो अन्य बदमाशों की पहचान किशोरी पासी और लल्लन तिवारी निवासी गोंडा देवरिया के रूप में हुई है। किशोरी पासी एक हिस्ट्रीशीटर भी है। एक अन्य बदमाश के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। एसओ सदरपुर अजय रावत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed