फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Villagers angry with school merger staged protest

Lucknow News: स्कूल विलय से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Thu, 21 Aug 2025 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Villagers angry with school merger staged protest
स्कूल विलय से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
लखनऊ। काकोरी के प्राथमिक विद्यालय भटाऊ जमालपुर का विलय प्राथमिक विद्यालय सेमरामऊ में कर दिया गया है। इससे नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को स्कूल परिसर बाहर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि 43 बच्चों वाले भटाऊ जमालपुर विद्यालय का विलय 33 बच्चों वाले सेमरामऊ विद्यालय में किया गया है, जो मनमाना और गलत फैसला है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया सेमरामऊ प्राथमिक स्कूल जाने के लिए बच्चों को नहर पार करके जाना पड़ेगा, जो घातक है। प्राथमिक विद्यालय भटाऊ जमालपुर में भटाऊ जमालपुर, अशरफ खेड़ा, भुलभुला खेड़ा, टिकरिया समेत चार गांवों के बच्चे आते हैं। विलय होने पर इन गांवों के बच्चों को डेढ़ से दो किमी की दूरी तय करके स्कूल जाना पड़ेगा। इसे लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी राम राज ने बताया कि विरोध प्रदर्शन की जानकारी नहीं है। सेमरामऊ स्कूल में बेहतर भौतिक संसाधन होने की वजह से प्राथमिक विद्यालय भटाऊ जमालपुर का विलय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed