फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   villagers angree on the death of a man

युवक की मौत पर फूटा लोगों का गुस्सा, जाम लगा प्रदर्शन

Tue, 22 Sep 2020 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
villagers angree on the death of a man
युवक की हत्या के बाद 11 सिंतबर को मलिहाबाद के भतोइया गांव के लोगों ने लखनऊ-हरदोई मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया था। इस दौरान गांव का पप्पू कुरैशी गंभीर रूप से घायल हो गया। रविवार रात को ट्रॉमा सेंटर में उसकी मौत हो गई। सोमवार को पप्पू के परिवारीजन व ग्रामीणों ने मुआवजे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हाइवे पर जाम लगा दिया। एसपी ग्रामीण के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ। इस दौरान करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

मलिहाबाद के भतोइया गांव निवासी युवक की 10 सितंबर को हत्या कर दी गई थी। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने 11 सितंबर को लखनऊ-हरदोई हाइवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया था। पुलिस से हिंसक झड़प हुई जिसमें पप्पू कुरैशी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एक नुकीली वस्तु गर्दन में धंस गई थी। उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां उसकी रविवार को मौत हो गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस की गोली से पप्पू घायल हुआ था। हालांकि पुलिस ने इससे इनकार किया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, वह प्रदर्शन के दौरान भगदड़ में घायल हुआ था। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवारीजनों को सुपुर्द कर दिया। परिवारीजन उसका शव लेकर गांव पहुंचे। इसके बाद लखनऊ-हरदोई हाइवे पर जाम लगा दिया। परिवारीजनों की मांग थी की वह घर का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। परिवार के गुजर-बसर केलिए एक सदस्य को सरकारी नौकरी, दस लाख रुपये आर्थिक मदद, दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन की सूचना पर इंस्पेक्टर चिरंजीव, सीओ मलिहाबाद नईमुल हसन, एसडीएम अजय राय पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों को मना रहे थे लेकिन वह अपनी जिद पर अड़े थे। इसी बीच एसपी ग्रामीण हृदेश कुमार पहुंचे। उन्होंने परिवारीजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम समाप्त हो सका। उन्होंने तहसील प्रशासन की मदद से जमीन का पट्टा, एक पक्की दुकान, पप्पू की पत्नी शहनाज को विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायत दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed