{"_id":"62f01eb3a9336916131e2bec","slug":"villagers-ahead-to-link-adhar-number-lucknow-news-lko643160871","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार नंबर लिंक कराने में ग्रामीण सबसे आगे, लखनऊ मध्य, लखनऊ पूर्व में सबसे कम मतदाताओं ने दिए आधार नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार नंबर लिंक कराने में ग्रामीण सबसे आगे, लखनऊ मध्य, लखनऊ पूर्व में सबसे कम मतदाताओं ने दिए आधार नंबर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदाता सूची से आधार नंबर लिंक कराने में ग्रामीण मतदाता आगे हैं। बख्शी का तालाब और मोहनलालगंज में सबसे अधिक मतदाताओं ने स्वैच्छिक आवेदन कराया है। वहीं, लखनऊ मध्य और लखनऊ पूर्व में सबसे कम मतदाताओं ने आधार नंबर दिए हैं।
एक अगस्त से शुरू हुए अभियान में दो फीसदी से भी कम लोगों ने अभी तक 6-बी फॉर्म भरा है।
लखनऊ की नौ विधानसभा सीटों में 38,59,918 वोटर हैं, लेकिन एक अगस्त से शुरू हुए अभियान में केवल 42,539 वोटर ही इससे जुड़े हैं।
वहीं, विशेष अभियान के तहत रविवार को 1526 मतदान केंद्रों पर लगे शिविर में नए वोटर बनने के लिए फॉर्म-6 के 229 आवेदन आए। इसके अलावा फॉर्म-7, फॉर्म-8 से संशोधन के लिए 775 आवेदन आए।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अभय किशोर ने बताया कि आधार नंबर लिंक कराने की प्रक्रिया स्वैच्छिक है।
इसके लिए बीएलओ पूरे महीने घर-घर जाकर आधार नंबर लिंक करने के लिए फॉर्म-6बी भराकर आधार कार्ड जुटा रहे हैं। छह अगस्त तक 23974 लोगों ने आधार नंबर लिंक करने के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन
सात अगस्त को रहे विशेष अभियान में एक दिन में 18565 वोटर ने फार्म-6बी फार्म भरा है। ऐसे में कुल संख्या 42,539 हो गई है।
सभी बीएलओ को कहा गया है कि घर-घर संपर्क अभियान को तेज किया जाए। डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने राजनैतिक दलों से भी आवश्यक सहयोग की अपील की है।
विधानसभा क्षेत्रवार इस तरह सामने आए वोटर
विधानसभा (वोटर) एक से छह अगस्त सात अगस्त, विशेष शिविर
मलिहाबाद (360538) 5215 1042 6257
बख्शी का तालाब (458279) 1639 7179 8818
सरोजनीनगर(569037) 1042 2449 3491
लखनऊ पश्चिम (445216) 826 2022 2848
लखनऊ उत्तर(466732) 1686 1908 3594
लखनऊ पूर्व(458924) 1523 992 2515
लखनऊ मध्य(369646) 1297 968 2265
लखनऊ छावनी(368654) 2868 564 3432
मोहनलालगंज(362892) 7878 1441 9319
कुल (38,59,918) 23974 18565 42539
कहीं बीएलओ गायब तो कहीं फॉर्म
रविवार को आधार नंबर लिंक कराने के अलावा नए वोटर जोड़ने व मतदाता सूची में संशोधन कराने के लिए शिविर लगाए गए थे। पूरे लखनऊ में रहे शिविर में कई जगह मतदान केंद्रों पर दोपहर के समय बीएलओ ही नहीं मिले। कुछ जगह से फॉर्म भी नहीं मिल पाने की सूचनाएं मिलीं। प्रशासन के अधिकारियों से इसकी जांच कर 21 अगस्त को लगने वाले शिविर में अनियमितताओं को दूर कराने की बात कही है।