फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   village near lucknow got electricity connection after independence

आजादी के बाद पहली बार आई बिजली, जानें क्या था लोगों का रिएक्शन

Mon, 12 Jun 2017 05:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 12 Jun 2017 05:04 PM IST
विज्ञापन
village near lucknow got electricity connection after independence
फकीरखेड़ा में पहुंची ब‌िजली

लखनऊ के मोहनलालगंज स्थित अचलीखेड़ा गांव के फकीरखेड़ा मजरे में लोगों के घर पहली बार बिजली के दर्शन हुए। यहां बल्ब रोशन होते ही ग्रामीणों के चेहरे खिल गए। फकीरखेड़ा गांव में फकीरखेड़ा निवासी गयाप्रसाद मौर्या के बेटे का 14 जून को विवाह है। 

विज्ञापन


नई बहू आने से पहले उनके घर बिजली की सौगात पहुंचने से खुशी से पूरा परिवार झूम उठा। गांव के सर्वजीत के घर बिजली पहुंचने पर कई सालों से बक्से मे बंद पड़ा टीवी बाहर निकाला गया। वहीं गर्मी से परेशान लोगों के घर पंखे चालू हो गए। 
विज्ञापन


80 वर्षीय शिव बालक सिंह की आंखें बिजली की रोशनी देखने को तरस रही थी। रविवार के दिन उनके घर बटन दबाते ही पहुंची रोशनी से उनकी 70 सालों की मुराद पूरी हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहनलालगंज स्थित अचलीखेड़ा गांव का फकीर खेड़ा मजरा 20 दिन के भीतर रोशन हो गया। इस गांव को लेसा के मुख्य अभियंता ने गोद लिया था। मजरे का विद्युतीकरण करने पर करीब 12 लाख रुपये खर्च हुए हैं। 

20 द‌िन में पूरा हुआ काम

village near lucknow got electricity connection after independence
स्व‌िचऑन करते अभ‌ियंता संतोष कुमार

मजरे के रोशन होते ही पहले दिन 36 ग्रामीणों ने बिजली कनेक्शन लिए। मुख्य अभियंता आशुतोष कुमार ने बताया कि 20 मई को फकीरखेड़ा को रोशन करने के लिए विद्युतीकरण का कार्य केईआई एजेंसी ने कराया। 

केंद्र सरकार की ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत यह कार्य 20 दिन में पूरा कर लिया गया। रविवार को उद्घाटन करने के बाद मौके पर ही एसडीओ व जेई 36 ग्रामीणों को बिजली कनेक्शन दे दिए। 

इनमें 35 कनेक्शन बीपीएल और एक एपीएल उपभोक्ता ने लिया। जिन ग्रामीणों ने कनेक्शन लिए उनमें बेचन, शत्रुघ्न, चंदन, गज प्रसाद, इंद्रासन, कृष्ण कुमार, छत्रपाल सिंह आदि के घर आजादी के बाद पहली बार बिजली की रोशनी से नहाए। ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार वर्मा ने मजरे के विद्युतीकरण पर खुशी जाहिर कर ग्रामीणों को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed