फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vikas Dubey brother could not surrender Due to lack of corona investigation report

कोरोना जांच रिपोर्ट न होने पर आत्मसमर्पण नहीं कर सका विकास दुबे का भाई दीपक

Sat, 19 Dec 2020 11:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 19 Dec 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey brother could not surrender Due to lack of corona investigation report
फाइल फोटो - फोटो : ANI
कुर्की की कार्रवाई के एक दिन बाद ही शनिवार को आत्मसमर्पण करने पहुंचे विकास दुबे के भाई दीपक दुबे को कोर्ट ने कोरोना जांच रिपोर्ट न होने के कारण वापस कर दिया। विशेष सीजेएम सुनील कुमार ने दीपक की अर्जी को कोरोना की जांच रिपोर्ट के साथ पेश करने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन


दीपक पर धोखाधड़ी और जानमाल की धमकी देने का आरोप है। गौरतलब है कि विकास और उसके भाई के खिलाफ  कृष्णानगर थाने में विनीत पांडेय ने 5 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि नीलामी में खरीदी गई सरकारी गाड़ी को विकास और दीपक ने धमकी देकर ले लिया था। 
विज्ञापन


मांगने पर इन्होंने गाड़ी देने से इनकार कर दिया। बाद में इस गाड़ी को पुलिस ने दीपक दुबे के घर से बरामद किया था। दीपक दुबे के फरार होने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने उसके घर की कुर्की कर ली। शनिवार को दीपक ने कोर्ट में आत्मसमर्पण करने की अर्जी दी थी, जिसपर कृष्णानगर पुलिस ने कोर्ट को बताया कि दीपक वांछित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने दीपक को सरेंडर करने के लिए 21 दिसंबर तक का समय दिया था, लेकिन शनिवार को ही दीपक की ओर से जल्द सुनवाई की मांग वाली अर्जी देकर हिरासत में लेने के लिए गुजारिश की गई। कोर्ट ने कोरोना की रिपोर्ट न होने के चलते उसे हिरासत में नहीं लिया और अर्जी को कोरोना की रिपोर्ट आने पर पेश करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed