फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vijaya rahatkar on ordinance on triple talaaq.

तीन तलाक पर अध्यादेश से आठ करोड़ मुस्लिम महिलाओं को होगा लाभ: भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष

Wed, 19 Sep 2018 09:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 19 Sep 2018 09:25 PM IST
विज्ञापन
vijaya rahatkar on ordinance on triple talaaq.
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर मीडिया से बातचीत करते हुए। - फोटो : amar ujala

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि देश में महिला अत्याचारों के प्रति केंद्र की मोदी व यूपी की योगी सरकार गंभीर है। महिला अत्याचार रोकने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। केंद्र सरकार ने पोक्सो एक्ट में बदलाव किया है। सीआरपीसी में भी बदलाव किया है। नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म पर फांसी और चार महीने में न्याय की व्यवस्था की है।

विज्ञापन


बुधवार को दो दिवसीय प्रवास पर यूपी आईं रहाटकर ने यहां वीवीआईपी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि महिला अत्याचार के आंकड़े बढ़ने का मुख्य कारण केंद्र व राज्य सरकार के सख्त निर्देश से महिलाओं की शिकायत पर तुरंत केस दर्ज होना है। जागरूकता बढ़ने से महिलाएं भी अपनी शिकायतें दर्ज कराने लगी हैं। उन्होंने कहा कि महिला अत्याचार में कमी के लिए समाज की मानसिकता बदलनी जरूरी है।
विज्ञापन


महिला मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि ट्रिपल तलाक पर अध्यादेश से आठ करोड़ मुस्लिम बहनों को लाभ मिलेगा। मोदी सरकार से पहले किसी ने मुस्लिम बहनों की इस पीड़ा के बारे में नहीं सोचा, लेकिन मोदी सरकार मुस्लिम बहनों के साथ खड़ी है। हम मुस्लिम महिलाओं को भाजपा से जोड़कर मुख्य धारा में शामिल करेंगे ताकि वे देश के विकास में अपना योगदान दे सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के लिए चलाई जा रही हैं ये योजनाएं

रहाटकर ने कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। मुद्रा योजना के 12 करोड़ लाभार्थियों में से 75 प्रतिशत महिलाएं हैं। उज्ज्वला और सौभाग्य योजना का लाभ भी महिलाओं को मिला है। बरेली में जरी वर्क करने वाली मुस्लिम महिलाओं ने भी मुद्रा योजना का लाभ उठाया है। इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह और युवा मोर्चा प्रभारी रंजना उपाध्याय मौजूद थीं।

हर बूथ पर पांच महिलाएं
रहाटकर ने कहा कि महिला मोर्चा बूथ से लेकर राष्ट्र स्तर तक काम कर रहा है। प्रत्येक बूथ पर पांच महिलाएं काम करेंगी। कुछ प्रदेशों में पूरा बूथ ही महिलाओं का तैयार किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि महिलाओं की भागीदारी से भाजपा को लोकसभा चुनाव 2019 में पहले से ज्यादा सीटें मिलेंगी।

उज्ज्वला की चाय-रसोई से साधेंगे महिलाओं को

महिला मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि उज्ज्वला योजना से महिलाओं के जीवन में हुए परिवर्तन को महसूस किया जा रहा है। योजना की लाभार्थियों को भाजपा से जोड़ने के लिए उज्ज्वला की चाय और उज्ज्वला की रसोई कार्यक्रम शुरू किया गया है।

योगी सरकार को थोड़ा वक्त दें
रहाटकर ने कहा कि यूपी की योगी सरकार को थोड़ा समय देना पड़ेगा। सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है। आगामी दिनों में उसके परिणाम देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed