{"_id":"5cd3799fbdec22076979381f","slug":"vijay-sankalp-meet-of-modi-and-shah-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज मोदी की तीन और शाह की चार विजय संकल्प सभाएं, आखिरी दो चरणों में झोंकी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज मोदी की तीन और शाह की चार विजय संकल्प सभाएं, आखिरी दो चरणों में झोंकी ताकत
Thu, 09 May 2019 06:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 09 May 2019 06:21 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह
- फोटो : एएनआई
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के बचे दो चरणों के लिए और अधिक ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को तीन और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चार विजय संकल्प सभाएं करेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा सहित भाजपा के अन्य नेताओं की सभाएं भी तय की गई हैं।
विज्ञापन
मोदी और शाह की सभाओं के अन्य कार्यक्रम भी तय किए जा रहे हैं। मोदी आजमगढ़, जौनपुर व प्रयागराज में और शाह श्रावस्ती, डुमरियागंज, संतकबीरनगर और सुल्तानपुर में सभा करेंगे।
विज्ञापन
मोदी की सभाएं
मोदी बृहस्पतिवार को 1 बजे आजमगढ़ में फैजाबाद-आजमगढ़ हाइवे पर मन्दुरी में, अपराह्न 2 बजे जौनपुर की कुद्दूपुर, शाम 5 बजे प्रयागराज में परेड ग्राउंड में विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। अमित शाह सुबह 10 बजे लोकसभा के श्रावस्ती क्षेत्र में बलरामपुर स्थित छोटा परेड ग्राउंड, सुबह 11.30 बजे जिला जेल के सामने सिद्धार्थनगर, अपराह्न 1 बजे जुनियर हाईस्कूल मैदान खलीलाबाद (संतकबीरनगर ) और अपराह्न 3 बजे खुर्शीद क्लब सिविल लाइन सुल्तानपुर में विजय संकल्प रैलियों को संबोधित करेंगे।