{"_id":"5bc618ccbdec2269827d3fa8","slug":"vihip-demanded-to-change-the-name-of-faizabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद के बाद उठी फैजाबाद का नाम बदलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद के बाद उठी फैजाबाद का नाम बदलने की मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या का राम प्रवेश द्वार
- फोटो : amar ujala
इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करते ही फैजाबाद का नाम अयोध्या करने की मांग फिर से उठ गई है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने मंगलवार को जारी एक बयान में इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत पूरी राज्य सरकार का आभार जताया।
विज्ञापन
विहिप के केंद्रीय सलाहकार सदस्य पुरुषोत्तम नारायण सिंह ने कहा कि सरकार को अब फैजाबाद का नाम अयोध्या करके लोगों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।
जबकि, प्रवक्ता शरद शर्मा ने कहा कि देश को मुगलों व अंग्रेजों की गुलामी से भले ही मुक्ति मिल गई हो, लेकिन तमाम भवनों, सड़कों व शहरों के नाम आज भी गुलामी की याद दिला रहे हैं।
विज्ञापन
साकेतनगरी का नाम फैजाबाद होने से देश की सांस्कृतिक आस्था को ठेस लग रही है। इसलिए योगी सरकार को फैजाबाद का नाम अयोध्या कर साकेतनगरी का सांस्कृतिक गौरव वापस लौटाना चाहिए।
विज्ञापन
Trending Videos
सरकार बोली, अयोध्या को नगर निगम तो बना ही दिया
कैबिनेट बैठक के बाद पत्रकारों ने फैजाबाद का नाम अयोध्या करने के बारे में सरकार के प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह से सवाल किया। इस पर उन्होंने कहा कि सरकार ने अयोध्या के नाम से नगर निगम तो बना ही दिया है। वैसे, कई स्तरों से फैजाबाद का नाम अयोध्या करने की मांग जरूर उठ रही है।