फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vigilance took away the records of the top 50 complainants

Lucknow News: टॉप 50 शिकायतकर्ताओं के रिकॉर्ड ले गई विजिलेंस

Tue, 04 Aug 2026 02:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Vigilance took away the records of the top 50 complainants
लखनऊ। रिश्वतखोरी में इंजीनियर और सुपरवाइजर के पकड़े जाने के बाद एलडीए ने शहर में हो रहे निर्माण कार्यों को अवैध बताकर आईजीआरएस से शिकायत करने वाले टॉप 50 पेशेवर शिकायतकर्ताओं की सूची उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) को सौंप दी है। वीसी ने जांच में सहयोग के लिए कमेटी भी गठित कर दी है। विजिलेंस के अधिकारी जांच के लिए सोमवार का एलडीए पहुंचे थे।
विज्ञापन

वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि टीम ने प्रकरण से संबंधित आईजीआरएस की पत्रावली मांगी है। सचिव विवेक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी 24 घंटे में हर सूचना, दस्तावेज उपलब्ध कराएगी। उपाध्यक्ष ने कहा, भ्रष्टाचार में संलिप्तता पाए जाने पर किसी भी अधिकारी-कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। रिश्वत प्रकरण में गिरफ्तार प्रवर्तन जोन-पांच के पंप ऑपरेटर (सुपरवाइजर) चंद्र प्रकाश को निलंबित किया जा चुका है। आरोपी अवर अभियंता दिनेश कुमार वर्मा के खिलाफ निलंबन की संस्तुति करते हुए शासन को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

वीसी ने बताया कि प्रवर्तन अनुभाग के सभी अधिकारियों, अभियंताओं व कर्मचारियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। इसके तहत आईजीआरएस समेत अन्य माध्यमों से मिलने वाली अवैध निर्माण की शिकायतों पर सघन परीक्षण के बाद ही कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------

फुटेज से होगी बिचौलियों की पहचान
वीसी ने बताया कि प्राधिकरण भवन के विभिन्न पटल पर कैमरे लगे हैं। विजिलेंस ने घटना वाले दिन की सुबह 11 से दोपहर एक बजे के बीच की फुटेज मांगी है। इसके अलावा पिछले एक महीने की फुटेज विजिलेंस को अलग से उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे बिचौलियों को चिह्नित करके कार्रवाई सुनिश्चित कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed