Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Street vendors protest against the seizure of their shop spaces; march to the CM's residence called off

Lucknow News: दुकान पर कब्जे के विरोध में पटरी दुकानदारों का प्रदर्शन, सीएम आवास तक मार्च टला

Sat, 14 Nov 2026 02:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Street vendors protest against the seizure of their shop spaces; march to the CM's residence called off
प्रदर्शन करते पटरी दुकानदार।
लखनऊ। इंदिरानगर के सेक्टर आठ में दुकान पर कब्जे के आरोप और दूसरी दुकान लगवाने के विरोध में शुक्रवार को पटरी दुकानदारों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। दुकानदारों ने मुख्यमंत्री आवास तक शांति मार्च निकालने की तैयारी की थी। इसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाया। गाजीपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य ने ज्ञापन लेकर दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद दुकानदारों ने मार्च स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

पटरी दुकानदार राजेंद्र कश्यप, उनकी मां और सूरज गुप्ता का आरोप है कि उनकी दुकान पर 18 महीने से अवैध कब्जा है। दुकान से सामान भी चोरी कर लिया गया। इससे परिवार आर्थिक और मानसिक परेशानी झेल रहा है। उनका दावा है कि इस संबंध में पुलिस, प्रशासन और नगर निगम को 50 से अधिक प्रार्थना पत्र दिए गए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

दुकानदारों ने संतराम वर्मा पर पुलिस संरक्षण में व्यापारियों को परेशान करने और फर्जी शिकायतों के जरिये अवैध वसूली करने का आरोप भी लगाया। पटरी दुकानदार नेता एवं टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्य अशोक गुप्ता ने बताया कि लगातार शिकायतों के बावजूद सुनवाई नहीं होने पर मुख्यमंत्री आवास तक शांति मार्च निकालने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि दो दिन में संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर दुकान को कब्जामुक्त कराया जाएगा। साथ ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया।

प्रदर्शन में मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित संदीप पांडेय, टीवीसी सदस्य कैलाश नाथ श्रीवास्तव, युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष गौरव सिंह समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता और सेक्टर आठ के पटरी दुकानदार शामिल रहे। दुकानदारों ने चेतावनी दी कि चार दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed