{"_id":"5b68917e4f1c1b54638b6c00","slug":"vigilance-started-investigation-of-over-income","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ एक और मामले में जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ एक और मामले में जांच शुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
gaytri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच शुरू कर दी है। गायत्री पर खनन मंत्री रहते हुए आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगे थे। वह फिलहाल लखनऊ जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
गायत्री के खिलाफ यह जांच फैजाबाद के आरटीआई एक्टिविस्ट रजनीश सिंह की शिकायत पर शुरू की गई है। रजनीश ने लोकायुक्त से भी उनके भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। लोकायुक्त ने अपनी शुरुआती जांच में गायत्री को दोषी माना था और अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी। अब सरकार ने इस मामले की जांच सतर्कता अधिष्ठान को सौंपी है।
विज्ञापन
गायत्री प्रजापति पर आरोप है कि मंत्री रहते हुए उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करके आर्थिक भ्रष्टाचार किया। अपने बेटों, पत्नी, भाइयों और सहयोगियों के नाम करोड़ों की बेनामी संपत्ति अर्जित की थी।
विज्ञापन
यह भी आरोप है कि उन्होंने अपने बेटों के नाम बोगस कंपनियों के जरिए कालेधन को ठिकाने लगाया। शिकायतकर्ता ने कई और साक्ष्य जांच अधिकारी को उपलब्ध कराए हैं। सूत्रों का कहना है कि इस मामले में शासन ने 7 जून को सतर्कता अधिष्ठान को पत्र लिखा था और गायत्री के आय से अधिक संपत्ति के मामलों की जांच करने को कहा था।
बलात्कार के आरोप में जेल में हैं गायत्री
पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रजापति फिलहाल लखनऊ जेल में बंद हैं। उन्हें पिछले वर्ष 15 मार्च को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन पर बांदा की एक महिला ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। गायत्री सपा के टिकट पर अमेठी से 2017 का विधानसभा चुनाव लड़े लेकिन हार गए।