फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vigilance regarding dengue in 43 areas hotspot

Lucknow News: डेंगू को लेकर सतर्कता 43 इलाके हॉटस्पॉट

Wed, 11 Sep 2024 03:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Vigilance regarding dengue in 43 areas hotspot
लखनऊ। शहर में डेंगू ने रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया है। बीते दस दिनों में 50 से अधिक केस सामने आ चुके हैं। राहत की बात यह है किसी की मौत नहीं हुई। डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 23 रैपिड रिस्पांस टीमें बनाई हैं। 43 इलाकों को हॉटस्पॉट चिह्नित किया है। यहां एंटीलार्वा का छिड़काव व फॉगिंग कराई जा रही है। मरीजों के लिए करीब 100 बेड रिजर्व हैं।
विज्ञापन


लोहिया, सिविल, केजीएमयू, लोकबंधु, रानी लक्ष्मीबाई व बलरामपुर अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 300 से अधिक बुखार पीड़ित आ रहे हैं। लक्षण मिलने पर डॉक्टर इनकी डेंगू की जांच करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार डेंगू के अब तक 158 केस सामने आए है। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि विशेष सतर्कता के इंतजाम किए जा रहे हैं। मच्छरों पर काबू पाने के लिए नगर निगम इस बार पानी से चलने वाली कोल्ड फॉगिंग मशीनों का भी इस्तेमाल कर रहा है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी प्रणीण श्रीवास्तव ने बताया कि 110 वार्डों में फॉगिंग के लिए 36 बड़ी मशीनें हैं। पतली गलियों के लिए 120 छोटी मशीनें हैं। एंटीलार्वा के छिड़काव के लिए जिला मलेरिया अधिकारी के साथ अभियान चलाया जा रहा है। हर वार्ड में अलग से पांच कर्मचारी लगाए गए हैं। 42 कोल्ड फॉगिंग मशीनें खरीदी गई हैं। गम्बूजिया मछलियों का भी इस्तेमाल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed