फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vigilance is looking for properties of Assistant Commissioner of State Tax arrested for bribery

UP: घूसखोरी में गिरफ्तार राज्य कर के सहायक आयुक्त की संपत्तियां तलाश रही विजिलेंस, बैंक खातों की भी होगी जांच

Fri, 05 Sep 2025 09:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 05 Sep 2025 09:36 PM IST
सार

घूसखोरी में गिरफ्तार राज्य कर के सहायक आयुक्त की संपत्तियां विजिलेंस टीम तलाश रही है। बैंक खातों और लॉकर्स की भी जांच होगी। अघोषित आय मिलने पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया जाएगा। 

विज्ञापन
Vigilance is looking for properties of Assistant Commissioner of State Tax arrested for bribery
घूसखोरी (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

घूसखोरी के आरोप में रामपुर से गिरफ्तार राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त सतीश कुमार की संपत्तियों की तलाश विजिलेंस ने शुरू कर दी है। उन्हें कारोबारी की फर्म का जीएसटी रजिस्ट्रेशन करने के लिए 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। जांच में अघोषित संपत्तियों का पता चलने पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, विजिलेंस जल्द ही राज्य कर विभाग से सतीश कुमार की विभाग में घोषित की संपत्तियों की जानकारी लेगा। इसके बाद उनकी सभी चल-अचल संपत्तियों की गोपनीय जांच भी की जाएगी। साथ ही, सतीश कुमार और उनके परिजनों के बैंक खातों और लॉकर्स की जांच भी होगी। 

विज्ञापन

विभागीय कार्यवाही शुरू की गई

राज्य कर में चल रहे इस घूसखोरी के रैकेट में शामिल अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की जांच भी शुरू कर दी गई है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि सहायक आयुक्त ने कितने कारोबारियों की फाइल को लटकाया था। वहीं दूसरी ओर राज्य कर ने भी सहायक आयुक्त को निलंबित करने के साथ उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed