{"_id":"5aaa12f64f1c1ba4238b5500","slug":"vidyasagar-sonkar-withdraw-his-name-from-rajyasabha-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा चुनाव: बीजेपी के 11वें प्रत्याशी ने वापस लिया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा चुनाव: बीजेपी के 11वें प्रत्याशी ने वापस लिया नामांकन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:00 PM IST
विज्ञापन
नामांकन वापस लेते विद्यासागर सोनकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा में आठ के बजाय 11 प्रत्याशी मैदान में उतारने वाली बीजेपी ने अब प्रत्याशियों के नामों को वापस लेना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
गुरुवार को बीजेपी की ओर से उतारे गए 11वें प्रत्याशी के रूप में विद्यासागर सोनकर ने अपना नामांकन वापस ले लिया। बताया जा रहा है कि सलिल विश्नोई भी आज अपना नामांकन वापस ले लेंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मौजूदा विधायकों की संख्या के हिसाब से बीजेपी अपने 8 प्रत्याशियों को राज्यसभा भेज सकती है। वहीं, सपा और बसपा एक-एक प्रत्याशी को राज्यसभा भेज सकते हैं। लेकिन, सपा और बसपा की सीटों में सेंध लगाने के लिए बीजेपी ने मैदान में 11 प्रत्याशी उतारे थे।
विज्ञापन
हालांकि, इस बात की गुंजाइश पहले ही लगाई जा रही थी कि बीजेपी दो प्रत्याशियों के नाम वापस ले लेगी।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने बीजेपी द्वारा नौवें प्रत्याशी को मैदान में उतारे की निंदा की थी। उन्होंने कहा था कि बीजेपी अपने नौवें प्रत्याशी को जिताने के लिए जोड़-तोड़ की कोशिश करेगी।
नामांकन पत्र वापस लेने की आज अंतिम तारीख है। गुरुवार शाम तक राज्यसभा चुनाव की तस्वीर साफ हो जाएगी।