फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vidyant college will start french

लखनऊ : अब एमकॉम में फ्रेंच भी पढ़ाएगा विद्यांत हिंदू पीजी कॉलेज

Mon, 05 Jul 2021 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Vidyant college will start french
लखनऊ। विद्यांत हिंदू पीजी कॉलेज में नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। नए सत्र में जहां ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से प्रवेश के लिए आवेदन की सुविधा विद्यार्थियों को दी गई है। वहीं, इस साल से कॉलेज एमकॉम दूसरे सेमेस्टर के विद्यार्थियों को फ्रेंच भी पढ़ाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय ने परास्नातक स्तर पर नई शिक्षा नीति (एनईपी) को प्रभावी बनाया है। इसी क्रम में सहयुक्त महाविद्यालय के रूप में विद्यांत हिंदू पीजी कॉलेज एमकॉम में विद्यार्थियों को एक नॉन क्रेडिट कोर्स के रूप में एक अतिरिक्त भाषा की भी शिक्षा देगा, जिसके लिए उसने फ्रेंच लैंग्वेज का चुनाव किया है। विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव शुक्ला ने बताया कि एनईपी लागू होने के बाद फ्रेंच लैंग्वेज या योगा में एक नॉन क्रेडिट कोर्स जोड़ना था, जिसके बाद हमने फ्रेंच लैंग्वेज पढ़ाने का चयन किया। नॉन क्रेडिट कोर्स के रूप में इसे दूसरे सेमेस्टर में शामिल किया गया है। एनईपी में रोजगारपरक शिक्षा पर काफी फोकस है। इसके तहत इसे प्रभावी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

नए सत्र में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू
विद्यांत हिंदू पीजी कॉलेज में नए सत्र 2021-22 में यूजी-पीजी प्रवेश के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से किए जा सकते हैं। प्राचार्या प्रो. धर्म कौर ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन कॉलेज की वेबसाइट www.vidyantcollegeonline.org पर किए जा सकते हैं, जबकि ऑफलाइन आवेदन फार्म कॉलेज से सुबह 09 से दोपहर 02 बजे तक प्राप्त किए जा सकते हैं। प्रवेश आवेदन शुल्क 700 रुपये है। उन्होंने बताया कि स्नातक कला में 670, स्नातक कॉमर्स में 320, स्नातक कॉमर्स सेल्फ फाइनेंस में 120, परास्नातक इतिहास सेल्फ फाइनेंस में 60 और परास्नातक वाणिज्य सेल्फ फाइनेंस में 120 सीट हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज में एनएसएस व कॅरियर काउंसलिंग सेल जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed