{"_id":"60468f548ebc3ec9675123cb","slug":"vidhayak-make-construction-on-the-land-of-lda-lucknow-news-lko5686026152","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस विधायक ने एलडीए की जमीन पर शुरू किया निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस विधायक ने एलडीए की जमीन पर शुरू किया निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमती नगर विस्तार में सोमवार को एलडीए की अर्जित पांच हजार वर्ग फीट की जमीन पर एक कांग्रेस विधायक द्वारा कब्जा कर निर्माण शुरू करने का मामला सामने आया है।
बेसमेंट की खोदाई की सूचना पर प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने मौके पर किसी के नहीं मिलने की बात कही है।
इससे पहले गोमतीनगर विस्तार में जनेश्वर मिश्र पार्क के पास की इस जमीन को अर्जन मुक्त कराने के लिए विधायक पैरवी कर रहे थे।
एलडीए के एक अधिकारी ने बताया कि गोमतीनगर विस्तार सेक्टर-1 स्थित गायत्री पुरम जाने वाले रास्ते पर कोने पर यह जमीन है। इस पर दबंगों ने रात के वक्त जेसीबी से बेसमेंट की खोदाई कराई।
इंजीनियर सुबह जब जांच करने पहुंचे तो बेसमेंट के लिए हुई खोदाई को टिनशेड से ढक दिया गया था। यह जमीन किसान मैकू से एलडीए अर्जित कर चुका है।
इसका 80 लाख रुपये करीब मुआवजा भी दिया जा चुका है। बाकी बजट न्यायालय में जमा है। जमीन अर्जित होने के बाद भी किसान से खरीदी गई है।
जमीन को मुक्त करने का दबाव बनाया जा रहा था, लेकिन एलडीए सहमत नहीं है। प्राधिकरण ने अभी इस जमीन पर कब्जा नहीं लिया है। पिछले दिनों अधिकारियों से विधायक की बहस भी हो चुकी है।