फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vidhanmandal session to be start from 14.

UP: 14 से शुरू होगा विधानमंडल सत्र

Fri, 31 Oct 2014 02:49 AM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 31 Oct 2014 02:49 AM IST
विज्ञापन
vidhanmandal session to be start from 14.

राज्यपाल राम नाईक ने 14 नवंबर से विधानमंडल का शीतकालीन सत्र बुलाए जाने की मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


राज्यपाल की मंजूरी के बाद विधानसभा सचिवालय ने बृहस्पतिवार को इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी। सत्र के लगभग एक सप्ताह तक चलने के आसार हैं।

इस दौरान अनुपूरक बजट पास कराने के साथ-साथ कुछ विधेयकों को पास कराया जाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय व प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे के विदेश दौरे पर होने की वजह से अभी विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा नहीं की गई है।

विधानसभा के विशेष सचिव राम बिहारी मिश्र ने बताया कि राज्यपाल ने 14 नवंबर से विधानमंडल सत्र आहूत किया है।

गौरतलब है कि 21 अक्तूबर को कैबिनेट की बैठक में विधानमंडल की बैठक बुलाने का निर्णय किया गया था।

विधानसभा सचिवालय के  सूत्रों का कहना है कि सरकार की तरफ से अभी सत्र का विस्तृत कार्यक्रम नहीं भेजा गया है लेकिन इस बात के संकेत हैं कि सत्र संक्षिप्त ही रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed