फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vidhan parishad election to be held in april

अगले महीने फिर हो सकती है गठबंधन की परीक्षा, विधान परिषद की 12 सीटों के लिए होगा चुनाव

Mon, 26 Mar 2018 11:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 26 Mar 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
vidhan parishad election to be held in april
अखिलेश यादव व मायावती - फोटो : amar ujala
अगले महीने होने वाले विधान परिषद चुनाव में सपा, बसपा और कांग्रेस गठबंधन की फिर परीक्षा हो सकती है। सपा मुखिया अखिलेश यादव सहित परिषद के 12 सदस्यों का कार्यकाल 5 मई को पूरा हो रहा है। इनमें प्रदेश सरकार के दो मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह और मोहसिन रजा भी शामिल हैं।
विज्ञापन


इन सीटों के लिए अप्रैल में चुनाव होगा। राज्यसभा चुनाव में अपने नौवें उम्मीदवार को जिताने में कामयाब रही भाजपा विधान परिषद चुनाव में भी पेंच फंसा सकती है।
विज्ञापन


विधान परिषद चुनाव की प्रक्रिया भी राज्यसभा जैसी ही होती है। निर्धारित फॉर्मूले के अनुसार, भाजपा दस सदस्यों को आराम से जिता लेगी। पर, राज्यसभा चुनाव की तरह अगर उसने दस से अधिक उम्मीदवार उतार दिए तो गठबंधन के लिए मुश्किल हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने अगर अपने दस ही उम्मीदवार उतारे तो विपक्ष भी अपने दो उम्मीदवारों को विधान परिषद में भेज देगा। दरअसल, विधान परिषद चुनाव का एक महत्वपूर्ण पक्ष राज्यसभा चुनाव से अलग है। राज्यसभा चुनाव में वोट डालने वाले विधायक को अपने दल के प्रतिनिधि को वोट दिखाना होता है लेकिन विधान परिषद में ऐसा नहीं है।

इस व्यवस्था के बाद भी जब राज्यसभा चुनाव में इतने बड़े पैमाने पर क्रॉस वोटिंग हो गई तो विधान परिषद में इससे इन्कार नहीं किया जा सकता।

ये सदस्य होंगे रिटायर

vidhan parishad election to be held in april
सपा के अखिलेश यादव, उमर उली खान, नरेश चंद्र उत्तम, डॉ. मधु गुप्ता, राजेन्द्र चौधरी, रामसकल गुर्जर, डॉ. विजय यादव, भाजपा के डॉ. महेन्द्र सिंह व मोहसिन रजा, बसपा के सुनील कुमार चित्तौड़ व डॉ. विजय प्रताप और रालोद के चौधरी मुश्ताक रिटायर हो जाएंगे। इनमें डॉ. महेन्द्र सिंह और मोहसिन रजा इस समय मंत्री हैं। माना जा रहा है कि दोनों को भाजपा फिर से सदन में भेज देगी। इसके अलावा आठ या नौ अन्य लोगों को परिषद में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed