{"_id":"5b6882e14f1c1ba13e8b5685","slug":"vidhan-mandal-session-will-start-from-23-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधान मंडल का सत्र 23 अगस्त से, राज्यपाल ने दी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधान मंडल का सत्र 23 अगस्त से, राज्यपाल ने दी सहमति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 06 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
यूपी विधान सभा
- फोटो : SELF
विधान मंडल का वर्षाकालीन सत्र 23 अगस्त से होगा। राज्यपाल राम नाईक ने 23 अगस्त से सत्र आहूत करने की सहमति दे दी है। सत्र के दौरान सरकार अनुपूरक बजट लाएगी, जिसका आकार अभी तय नहीं हुआ है।
विज्ञापन
सत्र के 31 अगस्त तक चलने की संभावना है। विधान परिषद के मंडप में जीर्णोद्धार का काम चलने के कारण इस बार विधान परिषद की कार्यवाही तिलक हॉल में आयोजित की जाएगी। इस वर्ष का यह दूसरा सत्र होगा। पहला सत्र 28 मार्च को समाप्त हुआ था।
विज्ञापन