{"_id":"6fcb86290618cd2b549ebb4271a3986b","slug":"vidhan-mandal-session-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा की कार्यवाही 9 तक स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा की कार्यवाही 9 तक स्थगित
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Fri, 06 Dec 2013 09:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के पहले दिन पूर्व मंत्री व विधायक
विज्ञापन
राजाराम पांडेय को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद विधानसभा की
कार्यवाही 9 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी गई।
पांडेय का 1 नवंबर को निधन हो गया था। गुरुवार को सुबह 11 बजे वंदे मातरम् के साथ विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई।
इसके बाद नेता सदन व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सदन को राजाराम पांडेय के निधन की सूचना देते हुए शोक प्रस्ताव रखा।
पढ़ें- विधानमंडल सत्र आज, जोरदार हंगामे के आसार
मुख्यमंत्री के अलावा नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य, भाजपा के नेता हुकुम सिंह, कांग्रेस के प्रदीप माथुर, रालोद के दलबीर सिंह ने पांडेय के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा की।
विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने भी पांडेय के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला।
सदस्यों ने सदन में दो मिनट का मौन रखकर पांडेय की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 9 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी।