फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vidhan Bhavan Women protest FIR I love Mohammed clash police

Lucknow News : आई लव मोहम्मद लिखने पर FIR के खिलाफ महिलाओं का हंगामा, विधानभवन के सामने पुलिस से भिड़ीं

Sat, 20 Sep 2025 09:13 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 20 Sep 2025 09:13 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी की महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमैया राना ने कहा कि कानून व्यवस्था के नाम पर पुलिस की कार्रवाई सिर्फ मुसलमानों के खिलाफ की जा रही है। कुछ लोगों ने आई लव मोहम्मद लिखे बैनर का विरोध कर दिया, तो पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दी। पुलिस की कार्यवाही लोकतंत्र पर सवाल खड़ा करती है। 

विज्ञापन
Vidhan Bhavan Women protest FIR I love Mohammed clash police
पुलिस महिलाओं को बस में भरकर ले जाती हुई। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

'पैगंबर मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश' के जश्न के दौरान कानपुर में आई लव मोहम्मद लिखा फ्लैक्स लगाने पर 2 मुस्लिम युवाओं एफआईआर हो गई। इसके खिलाफ लखनऊ में शनिवार को महिलाओं ने विधानभवन के सामने प्रदर्शन किया। सभी महिलाएं आई लव मोहम्मद लिखी तख्तियां लेकर पहुंचीं। महिलाओं की मांग है कि एफआईआर वापस ली जाए। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारी महिलाओं के बीच धक्कामुक्की और नोकझोंक हुई। पुलिस ने सभी को बस में लाद कर ईको गार्डेन रवाना कर दिया।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी की महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व शायर मुनव्वर राना की बेटी सुमैया राना की अगुवाई में महिलाएं अचानक विधानभवन के गेट नंबर चार के पास पहुंचीं। नारेबाजी करने लगीं। पुलिस ने उन्हें हटाने का प्रयास किया तो बहस शुरू हो गई। महिलाओं को हिरासत में लेकर इको गार्डेन ले जाकर छोड़ दिया। 
विज्ञापन


आई लव मोहम्मद लिखना कब से अपराध हो गया?
सुमैया राना ने कहा, कानपुर के बर्रा में आई लव मोहम्मद का बोर्ड लगाने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों पर मुकदमा दर्ज करना बेहद अफसोसनाक है। सवाल उठाया कि आई लव मोहम्मद लिखना कब से अपराध हो गया? आखिर पुलिस ने किन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सरकार मुसलमानों को फर्जी मुकदमों के जरिए डराने की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कानून व्यवस्था के नाम पर पुलिस की कार्रवाई सिर्फ मुसलमानों के खिलाफ की जा रही है। कुछ लोगों ने आई लव मोहम्मद लिखे बैनर का विरोध कर दिया, तो पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दी। पुलिस की कार्यवाही लोकतंत्र पर सवाल खड़ा करती है। उन्होंने युवाओं पर दर्ज किए गए मुकदमें वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन में मुख्य रूप से मेहनाज, शबनम, रेशमा, नसरीन इंतेखाब, अफसर जहां, पायल किन्नर, लता जायसवाल, विजय लक्ष्मी आदि महिलाएं शामिल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed