{"_id":"263f0a0c11374ddb5a3ffb590df67cc6","slug":"videos-of-lucknow-mahotsav-programe-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: लखनऊ महोत्सव के 7 दिनों का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: लखनऊ महोत्सव के 7 दिनों का सफर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 02 Dec 2014 04:40 PM IST
विज्ञापन
39वां लखनऊ महोत्सव 25 नवंबर से राजधानी में सुर्खियां बटोर रहा है। लखनऊ की शान इस महोत्सव का शुभारंभ सीएम अखिलेश यादव ने किया। महोत्सव की शुरुआत में हुआ लेजर शो और आतिशबाजी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। शुभारंभ होते ही लेजर शो और आतिशबाजी की सतरंगी रोशनी बिखरने लगी थी। पल-पल लेजर से ज्वॉय की टकराहट रोमांच को बढ़ाती रही।
विज्ञापन
लेजर शो ने माहौल में अलग रोमांच भर दिया। वहीं सीएमएस की राजेन्द्रनगर शाखा के बच्चों ने अपने गीत-नृत्य के जरिए महोत्सव के मंच से जन्नत से खूबसूरत लखनऊ के दीदार कराए।
विज्ञापन
लखनऊ महोत्सव में एक ओर जहां कलाकारों के हुनर से शामें रंगीन हैं वहीं दूसरी ओर स्टंटबाजी भी लोगों को बांधे हुए है। बीते शनिवार शाबास इंडिया फेम हर्ष गुप्ता का बाइक स्टंट देखकर महोत्सव स्थल पर मौजूद लोगों की सांसें रुक गईं।
विज्ञापन
महोत्सव में बॉलीवुड के जाने-माने कॉमेडियन और सिंगर्स भी अपना जादू बिखेर रहे हैं। जय हो फेम सुखविंदर सिंह ने लखनऊ के बच्चे को अपनी बेशकीमती घड़ी तोहफे में दी।
ओमकारा फेम रेखा भारद्वाज ने अपने गानों से सभी को झूमने पर मजबूर किया। कॉमेडी के सितारे सुदेश और कृष्णा ने अपने रोचक अंदाज में सभी को गुदगुदाया। साथ ही फूहड़ कॉमेडी पर कटाक्ष भी किया।
Trending Videos
लेजर शो में दिखा था लखनऊ का इतिहास
शाबाश इंडिया फेम ने दिखाया खतरनाक बाइक स्टंट
देखिए, मशहूर सिंगर रेखा भारद्वाज ने क्या कहा
जब सुदेश ने बोला टीआरपी पर हमला