फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Video Viral: Pistol waved at Hazratganj intersection after auto-car collision in Lucknow, slapped the driver, threatened to kill him

वीडियो वायरल : लखनऊ में ऑटो-कार की टक्कर के बाद हजरतगंज चौराहे पर लहराया पिस्तौल, चालक को मारा थप्पड़, जान से मारने की धमकी

Sat, 26 Feb 2022 12:43 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 26 Feb 2022 12:43 AM IST
सार

लखनऊ में हजरतगंज चौराहे पर शुक्रवार शाम को कार से ऑटो टकरा गई। इस बात पर नाराज कार चालक ने ऑटो चालक को गालियां दी। इससे भी मन नहीं भरा तो उसने पिस्तौल निकालकर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
Video Viral: Pistol waved at Hazratganj intersection after auto-car collision in Lucknow, slapped the driver, threatened to kill him
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में हजरतगंज चौराहे पर शुक्रवार शाम को कार से ऑटो टकरा गई। इस बात पर नाराज कार चालक ने ऑटो चालक को गालियां दी। इससे भी मन नहीं भरा तो उसने पिस्तौल निकालकर जान से मारने की धमकी दी। वारदात चौराहे पर बने यातायात पुलिस बूथ के पास हुई। यातायात बूथ पर तैनात दरोगा पहुंचा तो कार चालक ने पिस्तौल दोनों टांगों के बीच में सीट पर छिपाने की कोशिश की। कुछ ही देर में इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो गया। इस मामले में पीड़ित ऑटो चालक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


आलमबाग का रहने वाला फरमान ऑटो चलाता है। फरमान के मुताबिक वह ऑटो लेकर हजरतगंज चौराहे से सिविल अस्पताल की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही कार से उसकी ऑटो टकरा गई। इस बात पर कार चालक ने उसे रोक लिया। फिर गालियां देनी शुरू कर दी । विरोध किया तो कार चालक ने पिस्तौल निकाल कर जान से मारने की धमकी दी। राजधानी के सबसे वीआईपी चौराहे पर खुलेआम असलहा लहराते देख आसपास केलोग जुट गये। वहीं पास में बने यातायात पुलिस बूथ पर तैनात दरोगा भी पहुंच गये। दरोगा को देखते ही कार चालक ने पिस्तौल छिपाने की कोशिश की लेकिन इस दौरान उसकी वीडियो बना ली गई थी। कार चालक ने पिस्तौल छिपाने के लिए चालक की सीट पर अपनी दोनों पैरों के बीच रखा था। दोनों पक्षों में कहासुनी चल ही रही थी कि मौका देखकर कार चालक वहां भाग निकला।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुई अराजकता की वीडियो
शाम को हजरतगंज चौराहे पर हुए अराजकता की वीडियो देखते-देखते सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो गई। वीडियो वायरल होते ही पुलिस के उच्चाधिकारी को जानकारी मिली। हालांकि वारदात के बाद दोनों पक्ष वहां से जा चुके थे। इसके बाद पुलिस ने ऑटो चालक की तलाश शुरू की। ऑटो चालक को थाने बुलाया गया। देर शाम करीब आठ बजे वह थाने पहुंचा। प्रभारी निरीक्षक ने पूरी जानकारी हासिल की। इसके बाद उससे तहरीर ली गई। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल, मुकदमा
वारदात शाम को करीब 6.30 बजे की है। शाम के समय भीड़भाड़ वाले चौराहे पर अचानक से असलहा लहारता देख भगदड़ की स्थिति बन गई। हालांकि सूचना मिलते ही मौके पर नरही चौकी व सचिवालय चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी पहुंच गये थे। लेकिन तब तक असलहा लहराने वाला कार चालक निकल चुका था। प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक पीड़ित फरमान की तहरीर पर कार नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कार नंबर के आधार चालक के बारे में जानकारी हासिल की गई है। कार चालक कैसरबाग के मकबूलगंज स्थित जुराईन टोला सक्कू का हाता निवासी सादिक अब्बासी है। पुलिस ने देर रात को मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed