फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   video viral in case of tabrez rana

पिस्टल लिए तबरेज का ‘खलनायक’ वीडियो वायरल, मुनव्वर राना बोले- अब तो मुसलमान होना गुनाह

Fri, 27 Aug 2021 01:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
video viral in case of tabrez rana
लखनऊ। इंटरनेट मीडिया पर बृहस्पतिवार को तबरेज राना का पिस्टल के साथ वीडियो वायरल हुआ है। इसमें खलनायक फिल्म का गाना ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं...’ बज रहा है और तबरेज पिस्टल की मैगजीन को कारतूसों से खाली करता दिख रहा है। एक अन्य वीडियो में वह फॉर्म हाउस में पिस्टल से फायर कर निशाना साध रहा है।
विज्ञापन

इस वीडियो को लेकर तबरेज की बहन सुमैया राना ने सफाई दी है कि तबरेज की पिस्टल लाइसेंसी है। वह बचपन से निशानेबाजी का शौकीन है। वह रायबरेली के सेंट पीटर्स स्कूल का पढ़ा है, जहां शूटिंग कॉम्प्टीशन में वह फर्स्ट आया था। तबरेज ने रायबरेली स्थित अपने फॉर्म हाउस में निशानेबाजी की प्रैक्टिस का वीडियो बनाया था। सुमैया ने बताया कि टिकटॉक का शौकीन तबरेज बचपन से ही संजय दत्त का फैन है। उसने घर में पिस्टल के साथ वीडियो बनाया था मगर इसे कभी भी वायरल नहीं किया। सुमैया का आरोप है कि बुुधवार को पुलिस ने तबरेज को गिरफ्तार कर उसका मोबाइल जब्त किया था। इसी दौरान पुलिस ने ही तबरेज के मोबाइल से उसके निजी वीडियो निकालकर वायरल कर दिए।
विज्ञापन

रायबरेली के एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि तबरेज राना ने जानलेवा हमले के दौरान बचाव में जिस असलहे से फायरिंग की जानकारी दी थी, उसका लाइसेंस निरस्त करने के लिए लिखा-पढ़ी की गई है। अब तबरेज के पिस्टल के साथ वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी कि ये वही शस्त्र है या कोई और। यदि ये कोई और असलहा है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तो मुसलमान होना गुनाह : मुनव्वर राना
लखनऊ। तबरेज राना की गिरफ्तारी से नाराज शायर मुनव्वर राना ने कहा है कि अब तो मुसलमान होना ही गुनाह हो गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधा। कहा कि मौजूदा हालात में मुख्यमंत्री योगी की नजर में प्रदेश का हर मुसलमान आतंकी है। हालात ऐसे हैं कि मुसलमान होना ही गुनाह है। मुनव्वर राना का कहना है कि उन्हें परेशान करने के लिए ही बेटे की गिरफ्तारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed