फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Video Viral: Girl beating up in front of Sky Hilton, accused of sexual abuse accused of assaulting female friends

वीडियो वायरल : स्काई हिल्टन के सामने युवती की पिटाई, यौन शोषण के आरोपी पर महिला मित्रों से हमला कराने का आरोप

Wed, 27 Oct 2021 10:21 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 27 Oct 2021 10:21 AM IST
सार

लखनऊ में एक होटल के सामने सोमवार देर रात सहेली संग कार से जा रही युवती को दो अन्य युवतियों ने कार से उतारकर गंभीर आरोप लगाते हुए उसकी जमकर पिटाई कर दी।

विज्ञापन
Video Viral: Girl beating up in front of Sky Hilton, accused of sexual abuse accused of assaulting female friends
सड़क पर मारपीट करतीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में आशियाना इलाके में होटल स्काई हिल्टन के सामने सोमवार देर रात सहेली संग कार से जा रही युवती को दो अन्य युवतियों ने रोक लिया। फिर एक युवती को कार से उतारकर गंभीर आरोप लगाते हुए उसकी जमकर पिटाई कर दी। भीड़ जुटने पर किसी तरह मामला शांत हुआ। पता चला कि जिस युवती को कार से उतारकर पीटा गया, वो शादी का झांसा देकर यौन शोषण की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कई दिन से आशियाना कोतवाली के चक्कर काट रही थी। आरोप है कि यौन शोषण के आरोपी ने ही अपनी महिला मित्रों को भेजकर उसकी पिटाई करा दी। मामले में कार्रवाई नहीं होने से क्षुब्ध पीड़िता ने मंगलवार को आशियाना कोतवाली में जमकर हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की है।

विज्ञापन


इंटरनेट मीडिया पर मंगलवार को एक वीडियो वायरल हुआ। आशियाना इलाके के होटल स्काई हिल्टन के सामने का ये वीडियो सोमवार देर रात का है। इसमें दो युवतियां टाटा नैनो कार से एक युवती को खींचती दिखीं। फिर एक युवती ने कार से उतारकर युवती की पिटाई शुरू कर दी। वीडियो में वह अश्लील क्लिप बनाने व ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाने के साथ ही लगातार गालियां दे रही है। राहगीरों ने किसी तरह बीचबचाव कराया। इसी बीच हमलावर युवती ने उसे दोबारा पीटना शुरू कर दिया। इस पर राहगीरों ने किसी तरह उसे बचाया।
विज्ञापन


वीडियो की छानबीन में पता चला कि जिस युवती को पीटा गया वो एलडीए कॉलोनी, कानपुर रोड की रहने वाली है। पीड़िता के मुताबिक 15 दिन पहले उसने आशियाना कोतवाली में चिनहट के स्प्रिंग ग्रीन अपार्टमेंट निवासी रॉबिन कुमार के खिलाफ तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि इवेंट मैनेजमेंट का काम करने वाले रॉबिन से पांच साल पहले एक प्रोग्राम में मुलाकात के बाद दोस्ती हो गई थी। फिर रॉबिन ने शादी का झांसा देकर पांच साल तक उसका यौन शोषण किया। रॉबिन के पहले से शादीशुदा होने का पता चला तो उसने पिटाई करके भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि आशियाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय दबाव बनाकर जबरन समझौता पत्र लिखवा लिया। इससे विपक्षी के हौसले बढ़ गए और सोमवार रात जब वह खाना लेने स्काई हिल्टन होटल गई थी। तभी रॉबिन ने अपनी महिला मित्रों से उसकी पिटाई करा दी। मंगलवार को पीड़िता आशियाना कोतवाली पहुंची और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर हंगामा करने लगी। युवती ने आशियाना क्षेत्र के ही एक चौकी प्रभारी पर विपक्षी से रिश्वत लेकर समझौता करने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया।


इंस्पेक्टर धीरज कुमार शुक्ल का कहना है कि युवती की तहरीर पर छानबीन के बाद मंगलवार को आरोपी रॉबिन और उसकी महिला मित्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिपोर्ट दर्ज करने के लिए न तो पीड़िता को टरकाया गया और न ही पुलिस ने समझौते का दबाव बनाया। आरोप बेबुनियाद हैं। इंस्पेक्टर का कहना है कि युवती व आरोपी के बीच पहले दोस्ती थी, फिर विवाद हो गया। इस पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed