{"_id":"6206c96a979d93264a00f8f9","slug":"video-of-teenager-with-pistol-and-hukka-gone-viral-on-social-media-lucknow-news-lko617424749","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हाथ में हुक्का दूसरे में पिस्तौल, वायरल हुआ लखनवी किशोर का टशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हाथ में हुक्का दूसरे में पिस्तौल, वायरल हुआ लखनवी किशोर का टशन
विज्ञापन
लखनऊ। सोशल मीडिया प्लेटफार्म व्हाट्सएप पर शुक्रवार को एक किशोर के चार अलग-अलग वीडियो वायरल हुए। इसमें वह पिस्तौल व रिवॉल्वर लहराते दिख रहा है। वीडियो ठाकुरगंज इलाके के बताए जा रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस किशोर व उसके परिवारीजनों की जानकारी जुटाने में लग गई। उधर, देर शाम को किशोर के पिता ने भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर बताया कि यह सब किसी ने साजिश के तहत किया है।
शुक्रवार दोपहर व्हाट्सएप पर किशोर के चार अलग-अलग वीडियो वायरल हुए। इसमें वह कभी दोस्तों के साथ कार में तो कभी अकेले में रिवॉल्वर लहरा रहा है। एक वीडियो में हुक्का पीते हुए और हाथ में रिवॉल्वर ले रखा है। वहीं, एक वीडियो घर के अंदर लॉन का है, जिसमें वह रिवाल्वर लहराते रिकॉर्डिंग हुई है, जबकि दो वीडियो दोस्तों के साथ कार में बैठकर पिस्तौल दिखाते हैं। सभी वीडियो में पंजाबी धुन पर गाने बज रहे थे। वायरल वीडियो के साथ यह भी लिखा था कि वीडियो ठाकुरगंज इलाके का है।
प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज हरिशंकर चंद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उच्चाधिकारियों को सूचना देने के साथ किशोर व उसके परिवारीजनों की तलाश की जा रही है। उधर, देर शाम को किशोर के पिता ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालते हुए बताया कि वह सुबेदार लोधी है। यह वीडियो तीन साल पुरानी है, जिसे उनके बेटे ने अपने फेसबुक पर अपलोड किया था। उसे साजिश के तहत सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। रिवॉल्वर लाइसेंसी है, जो उनके भाई के नाम से है। वहीं दो अन्य वीडियो जिसमें पिस्तौल दिख रही है, उसे एडिट किया गया है। पुलिस इस मामले में सही से जांच करे ताकि उनका निर्दोष बेटा न फंसे।